back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs AFG : टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में भारत ने अफगानिस्तान को हराया, Bumrah और Arshdeep ने बरपाया कहर

IND vs AFG Highlights : भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 का आगाज भी जीत से किया है। टीम ने गुरुवार को अफगानिस्तान को हराया।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की जीत का सिलसिला बरकरार है। ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले जीतने के बाद टीम सुपर-8 का भी पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया है। गुरुवार (20 जून) को भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया। मैच के हीरो जसप्रीत बुमराह रहे। उन्होंने तीन विकेट झटका। इनके अलावा अर्शदीप ने भी तीन विकेट अपने नाम किया। 

कोहली सिर्फ 24 रनों पर खो दिया विकेट

वहीं, बल्ले से सूर्यकुमार यादव ने कमाल किया। ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। वह पावरप्ले में आउट हुए। विराट कोहली भी 24 रन पर अपना विकेट खो दिया। ऋषभ पंत ने 11 गेंदों पर 20 रन बनाए। 11वें ओवर में भारत का स्कोर 4 विकेट पर 90 था। एक पर सूर्यकुमार टिके रहे और 190 की स्ट्राइक रेट से अर्धशतक लगाया। हार्दिक पंड्या ने 32 रन बनाकर टीम का स्कोर 181 तक पहुंचाया।

सूर्या और पंत ने बनाए रिकॉर्ड

सूर्या मैन ऑफ द मैच चुने गए। इसके बाद सूर्या प्लेयर ऑफ द मैच के रिकॉर्ड में विराट कोहली (Virat Kohli) को पछाड़ कर टॉप पर आ गए हैं। इस लिस्ट में मलेशिया और जिम्बाब्वे जैसी टीमों के खिलाड़ी टॉप-3 में हैं। दूसरी ओर ऋषभ पंत एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर बन गए। पंत ने एडम गिलक्रिस्ट, एबीडी विलियर्स और कुमार संगाकारा को पीछे छाड़ा है।

बुमराह ने सिर्फ 7 रन देकर झटके 3 विकेट

जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर 7 रन देकर 3 विकेट झटके। बुमराह ने पहले ओवर में अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट लिया। दूसरे ओवर में हजरतुल्लाह जजाई और तीसरे ओवर में रहमानुल्लाह जादरान का विकेट लिया। चौथा ओवर में सिर्फ एक रन दिया। जो उनके खाते में नहीं जुड़ा।दरअसल, गेंद पैर से लगकर गई थी। बुमराह ने अफगानिस्तान का रनचेज असंभव कर दिया।

अर्शदीप ने अफगानिस्तानी के आखिरी 3 विकेट झटके 

भारत टीम से अर्शदीप ने गेंदबाजी की शुरुआत की। गुरबाज ने आगे बढ़कर एक छक्का और एक चौका लगा दिया। उन्होंने दूसरे ओवर में 9 रन दिए। फिर रोहित ने अर्शदीप को 18वें ओवर में गेंद दी। तब अफगानिस्तान के 3 विकेट बचे थे। अर्शदीप ने राशिद खान और नवीन उल हक के विकेट गिराए। इसके बाद 20वें ओवर में नूर अहमद का विकेट लेकर अफगानिस्तान की पारी निपटा दी जाए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Rafaar News (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

U19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से अफगानिस्तान पस्त, 311 रन चेज कर भारत ने फाइनल में मारी एंट्री

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली।...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...