back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश को बिखेरने वाली ताकत के साथ खड़ी है सोनिया गांधी, शिक्षा विरोधी हैं नीतीश : राकेश सिन्हा

दो दिवसीय प्रवास पर अपने गृह जिला बेगूसराय आए प्रो. राकेश सिन्हा ने बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपनी ताकत का उपयोग कर अलगाववादियों को शांत कर दिया।

बेगूसराय, एजेंसी। राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा है कि सोनिया गांधी को आत्म चिंतन करनी चाहिए। नरेन्द्र मोदी की सरकार शक्ति का दुरुपयोग नहीं, पूरी तरह से सदुपयोग कर रही है। लोकतंत्र के सभी स्तंभ को मजबूत कर रही है। सोनिया गांधी की तरह देश को कठपुतली नहीं समझती है, बल्कि समग्र विकास करते हुए दुनिया में झंडा बुलंद कर रही है। दो दिवसीय प्रवास पर अपने गृह जिला बेगूसराय आए प्रो. राकेश सिन्हा ने बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपनी ताकत का उपयोग कर अलगाववादियों को शांत कर दिया। कश्मीर में आतंकवादी गतिविधि समाप्त कर दी, धारा 370 समाप्त कर दिया। मनमोहन सिंह के राज में मंदिर से बाजार तक बम फूटते थे। उस आंतरिक सुरक्षा को अपनी ताकत से मोदी सरकार ने ठीक कर दिया।

सोनिया गांधी देश बिखेरने वाली ताकतों के साथ

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपनी ताकत का उपयोग कर भारत-पाकिस्तान सीमा पर शांति बहाल किया। चीन को बाध्य कर दिया कि तुम भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकते हो, एक कदम आगे नहीं बढ़ा सकते हो। यदि यह शक्ति का दुरुपयोग है तो सोनिया गांधी बता दें की शक्ति का सदुपयोग किसे कहते हैं। वास्तव में सोनिया गांधी उन ताकतों के साथ खड़ी है जो देश को बिखेरना चाहते हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में भारत को तोड़ने की आवाज उठती है तो राहुल गांधी उस आवाज के समर्थन में खड़े होते हैं। राकेश सिन्हा ने कहा कि अरुंधति राय जब भारत को कश्मीर से अलग करने की बात करती है तो सोनिया गांधी और उनकी पार्टी अरुंधति राय के साथ खड़ी हो जाती है। सोनिया गांधी को आत्म चिंतन करनी चाहिए कि वह भारत की मिट्टी में सांस लेती है, इस देश का अनाज खाती है, इसी देश का पानी पीती है। जनता के बीच जाती है तो जनता की भाषा बोलनी चाहिए। सरकार पर सिर्फ अनर्गल आरोप लगाना विपक्ष का कर्तव्य नहीं है।

सोनिया गांधी की लोकतंत्र में निष्ठा नहीं

सोनिया गांधी के सुपुत्र विदेश जाकर भारत के लोकतंत्र को बदनाम कर रहे हैं। वह भी ऐसे समय में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया को बता रहे हैं कि भारत विश्व का सबसे पुराना लोकतंत्र है, यहीं पर सबसे प्राचीन लोकतांत्रिक व्यवस्था है। सोनिया गांधी बता दें कि जिस प्रकार राहुल गांधी ने कैबिनेट के फैसले को प्रेस कॉन्फ्रेंस में फाड़ दिया था, वह प्रधानमंत्री के पद और मंत्री परिषद के महत्व को बढ़ाने का काम था क्या। सोनिया गांधी कठपुतली प्रधानमंत्री बनाकर देश में शासन करना चाहती हैं। देश को कठपुतली की तरह नचाना चाहती है, उन्हें पता होना चाहिए कि यह देश कठपुतली नहीं है। इस देश में आत्म चेतना, जन स्वर और जन अपेक्षाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक रूप में अभिव्यक्त कर अपने विकास कार्यक्रमों से सबको प्रेरित किया है। सोनिया गांधी की लोकतंत्र में निष्ठा नहीं है जो कांग्रेस के आंतरिक राजनीति में दिखाई पड़ता है।

बिहार की सरकार में शिक्षकों का अपमान

राकेश सिन्हा ने बिहार सरकार द्वारा लाए गए शिक्षक नियमावली 2023 का भी जबरदस्त विरोध किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की सरकार में शिक्षकों का अपमान हो रहा है। जो शिक्षक बनने के लिए चुने गए, उनकी योग्यता, उनकी महत्ता और पुरुषार्थ पर संदेह करके सरकार उनका अपमान कर रही है। क्या नीतीश कुमार की सरकार बीपीएससी से सेलेक्ट होने वाले के लिए भी यह नियम बनाएगी। उन्होंने कहा कि रोजगार देने में असमर्थ सरकार अपनी असमर्थता को छिपाने के लिए जलेबी की तरह गोल-गोल घुमा रही है। यह काम बंद करें, नियुक्त शिक्षकों को स्थाई माना जाए, उन्हें सुविधा दी जाए। इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए, यह शिक्षा विरोधी आचरण है। शिक्षक नियमावली 2023 से नीतीश कुमार का शिक्षा विरोधी चरित्र सबके सामने आ गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की सियासत पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵