back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bye Bye, Babar Azam…T20 World Cup से Pakistan के बाहर होने पर यूजर्स ने लिए मजे, Qudrat Ka Nizam…

Pakistan, T20 World Cup 2024: इस टी-20 वर्ल्ड कप में सोशल मीडिया पर सबसे अधिक पाकिस्तान टीम ट्रोल हुई। पहले मैच से लेकर टूर्नामेंट से बाहर होने तक बाबर आजम और पाक टीम पर कई तरह के मीम्स वायरल हुए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) से पाकिस्तान टीम बाहर हो चुका है। 14 जून यानी बीते कल आयरलैंड और अमेरिका के बीच का मैच रद्द हो गया। फ्लोरिडा में बारिश होने से मुकाबला न होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। ऐसे में अमेरिका के प्वाइंट्स पाकिस्तान से अधिक हो गए। सुपर-8 के लिए पाकिस्तान क्वालीफाई नहीं कर सका। इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ गई है। यूजर्स पाकिस्तान टीम और कप्तान बाबर आजम की खिंचाई कर रहे हैं।

‘X’ पर ट्रेंड कर रहा Bye Bye

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर सुबह से Bye Bye ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ पाकिस्तान क्रिकेट और बाबर आजम भी ट्रेंड कर रहे हैं। अभिषेक नाम के यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें तारक मेहता के उल्टा के किरदार जेठा लाल के जरिए पाकिस्तान को निकलने के लिए कहा जा रहा। इसे कुदरत का निजाम बताया गया है। कमीना नाम से बनी आईडी पर एक वीडियो शेयर हुआ है, जिसमें बाबर आजम को उठाकर यूएसए, आयरलैंड, कनाडा, भारत, अफगानिस्तान के कप्तान ले जा रहे हैं। इसके अलावा खत्म टाटा, बाय-बाय ट्रेंड कर रहा है। 

पाक अगला मैच जीतेगा भी तो फायदा नहीं

ग्रुप-ए के बचे 2 मैचों का असर सुपर-8 के प्वाइंट्स टेबल पर नहीं पड़ेगा। आज रात 8 बजे से भारत और कनाडा के बीच मुकाबला होना है। 16 जून को पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच मुकाबला होगा। अगर, आज भारतीय टीम मैच जीतती है तो लगातार 4 जीत के विनिंग मोमेंटम के साथ सुपर-8 में पहुंच जाएगी। वहीं, कनाडा जीता तो वह पहली बार भारत को हराएगा। दूसरी ओर, आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान जीत हासिल करती है तो टीम 4 प्वाइंट्स के साथ टूर्नामेंट में अपना सफर समाप्त करेगी। आयरलैंड जीतता है तो बीते 4 मैच में दूसरी बार पाकिस्तान को टी-20 हराएगी।

पाकिस्तान टीम हुई उलटफेर की शिकार

ग्रुप-ए से भारतीय टीम ने तीन मैचों की जीत के साथ सुपर-8 में पहले ही क्वालीफाई कर लिया था। वहीं, ग्रुप मैच में बाबर आजम के नेतृत्व में पाकिस्तान को भारत से हार मिली थी। इससे पहले अमेरिका से पाक टीम को हार मिली थी। इस कारण प्वाइंट्स टेबल में काफी उलटफेर हुई और उसका शिकार पाकिस्तान बना।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs PAK: ”जाहिल, डरपोक…” बासित अली पाकिस्तान टीम पर जमकर बरसे, सलमान आगा और बाबर आजम को कोसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से...
spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵