back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BAN vs NED Live Score:नीदरलैंड ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को दी पहले बल्लेबाजी, Super 8 के लिए टीमों में भिड़ंत

BAN vs NED T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में एंट्री के लिए आज नीदरलैंड और बांग्लादेश भिड़ेगी। बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) का 27वां मैच आज बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच है। नीदरलैंड ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। बांग्लादेश ने पहले मैच में श्रीलंका हराया था। जबकि, दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका से हार गई थी। अब सुपर-8 में क्वालिफाई करने को आज नीदरलैंड और फिर नेपाल को हराना होगा। दूसरी तरफ नीदरलैंड ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को हराया था। वहीं, दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका से हार गई थी। नीदरलैंड को सुपर-8 की रेस में बने रहने के लिए आज बांग्लादेश को हराना होगा। फिर श्रीलंका पर जीत दर्ज करनी होगी।

इस पिच पर टॉस की कितनी भूमिका?

अर्नोस वेल ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए मददगार है। यहां स्पिनर्स को थोड़ा ज्यादा मदद मिलती है। इस पिच पर अब तक दो टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। उसके मुताबिक टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11

कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, विकेट कीपर तंजीद हसन, जेकर अली,लिटन दास, तौहीद ह्रदोय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

नीदरलैंड की संभावित प्लेइंग-11 

कप्तान और विकेटकीपर स्कॉट एडवर्ड्स, माइकल लेविट, मैक्स ओडॉड, विक्रमजीत सिंह, बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, तेजा निदामानुरु, लोगन वान बीक, टिम प्रिंगल, पॉल वैन मीकेरेन और विवियन किंगमा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs NED मुकाबले में टीम इंडिया में बदलाव संभव! अर्शदीप को मौका मिलने के संकेत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ICC T20 World Cup का 36वां मुकाबला बुधवार शाम 7 बजे अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा, जहां ग्रुप ए की टक्कर...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵