नई दिल्ली, रफ्तार। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 21वां मुकाबला आज साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच शुरू है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। टी-20 में कभी भी साउथ अफ्रीका से बांग्लादेश टीम नहीं जीत सकी है। टी-20 में दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले हुए हैं। साउथ अफ्रीका ने सभी मैच जीते हैं। दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में 3 बार भिड़ी हैं। इसमें भी अफ्रीका ने सभी मैच जीते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका का यह तीसरा मैच है। बांग्लादेश अपना दूसरा मैच खेलेगा। दोनों टीमों ने शुरुआती मैच जीते हैं। साउथ अफ्रीका ग्रुप-D में 2 मैच जीतकर 4 अंकों के साथ टॉप पर है। बांग्लादेश श्रीलंका को हराकर 1 जीत के बाद 2 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। दोनों टीमों की आज कोशिश रहेगी कि मैच जीतकर सुपर-8 में दावेदारी मजबूत कर लें।
टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करेगी पसंद
इस टूर्नामेंट में इस मैदान पर बल्लेबाजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मूवमेंट मिलेगा। बीच के ओवरों में स्पिनर उपयोगी साबित हो सकते हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी।
साउथ अफ्रीका के धुरंधर खिलाड़ी
बीते 12 महीनों में रीजा हेंड्रिक्स ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 10 मैचों में 292 रन ठोके हैं। इसमें 2 अर्धशतक भी हैं। इस वर्ल्ड कप के 2 मैचों में 7 रन बना सके हैं। वहीं, पिछले 12 महीनों में ओटनील बार्टमैन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। बार्टमैन 3 मैचों में 8 विकेट गिराए हैं। इस वर्ल्ड कप के 2 मैचों में 5 विकेट अपने नाम किए हैं।
बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी
बीते 12 महीनों में तौहीद अपनी टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 17 मैचों में 404 रन बनाए हैं। इसमें 2 अर्धशतक भी हैं। इस वर्ल्ड कप में वह टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने पिछले मैच में 40 रनों की पारी खेली थी। अनुभवी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान 12 महीनों में टीम के टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 14 मैचों में 23 विकेट गिराए हैं। इस वर्ल्ड कप में भी वह टीम के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11
कप्तान एडेन मार्करम, विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसान, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्या, ओटनील बार्टमैन।
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11
कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, विकेटकीपर लिटन दास, तंजिद हसन, सौम्य सरकार, तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजिम हसन साकिब।
न्यू खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in





