नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प को देश के इतिहास में किसी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के पहले आपराधिक मुकदमे में दोषी पाया गया। डोनाल्ड ट्रम्प के मैनहट्टन आपराधिक मुकदमे में दोषी करार दिया है। कोर्ट ने ये फैसला अमेरिका में चुनाव से ठीक 5 महीने पहले हुआ है। इससे राजनीति की रेस को नया आकार मिल सकता है।
अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार राष्ट्रपति जो बाइडेन और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प इस साल नवंबर में होने वाले आम चुनाव से पहले इस बार एक असामान्य स्थिति में हैं। क्योंकि डोनाल्ड ट्रम्प को कोर्ट ने अपराधी पाया है। यह अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में होने वाली पहली घटना है जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को आपराधिक मामले में दोषी करार दिया गया है।
हश मनी केस में पाए गए आरोपी
उल्लेखनीय है कि कई अन्य घोटालों से बचे रहने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प अधिकांश सर्वेक्षणों में जो बाइडेन से आगे हैं। 30 मई को उन्हें एक पोर्न अभिनेत्री को हश मनी केस में 2016 के चुनाव में गैरकानूनी रूप से मामले को पैसे देकर छुपाने के मामले में व्यावसायिक और निजी रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का दोषी पाया गया है।
क्या कहता है अमेरिकी संविधान?
अमेरिकी संविधान के अनुसार, चुनाव लड़ने के लिए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की आयु कम से कम 35 वर्ष होनी चाहिए और वह अमेरिकी नागरिक होना चाहिए। ऐसे में आपराधिक दोष सिद्ध होने के बाद उनके राष्ट्रपति बनने की क्षमता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भले ही पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति को चुनाव से पहले जेल की सजा सुनाई गई हो फिर भी वह अपना अभियान जारी रख सकते हैं। जनमत सर्वेक्षणों के अनुसार, ट्रम्प को दोषी ठहराए जाने से आगामी चुनावों में उन्हें वोटों का नुकसान हो सकता है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




