नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 के लीग स्टेज मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराकर प्लेऑफ में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का अब मुकाबला राजस्थान रायल्स (RR) से होगा। यह एलिमिनेटर मुकाबला कल यानी बुधवार को खेला जाएगा। मैच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसका कारण है कि राजस्थान रॉयल्स ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम काफी समय तक प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक थी। फिर केकेआर ने पहले पायदान पर कब्जा जमा लिया। राजस्थान रॉयल्स अपने सभी लीग मैच खेलने तक प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर खिसक गई थी। बता दें, बारिश की वजह से केकेआर के खिलाफ मैच न होने से भी राजस्थान को नुकसान हुआ।
दोनों टीमों में कांटे की टक्कर
आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स दोनों टीमें टॉप-4 में आने के बाद बराबरी की लग रही है। प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स नंबर तीन और आरसीबी नंबर चार की टीम है। दोनों में से कोई भी टीम हारती है तो लीग से बाहर हो जाएगी, लेकिन जीतने वाली टीम की भी फाइनल के लिए बात नहीं बनने वाली है। जीत दर्ज करने वाली टीम को दूसरा क्वालीफायर मैच खेलना पड़ेगा। यह मैच उस टीम से होगा, जो केकेआर और हैदराबाद के बीच खेले गए क्वालीफायर में हार जाएगी।
Points Table में टॉप-4 टीमों की स्थिति
KKR ने 14 में से 9 मैच जीते है। टीम के 20 अंक और +1.428 की नेट रनरेट है। प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद है। टीम ने 14 में से 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इसके 17 अंक और +0.414 की नेट रनरेट है। तीसरे पायदान पर राजस्थान रॉयल्स है।
क्वालीफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 का गणित समझें
आईपीएल के क्वालीफायर-1 में पहुंचने वाली टीमों को फाइनल तक पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं। क्वालीफायर-1 में से जो टीम जीत जाएगी, वह फाइनल में क्वालीफाई करेगी। इस मैच में हारने वाली टीम को एलिमिनेटर की विजेता टीम से मुकाबला करना होता है, जिसे क्वालीफायर-2 कहा जाता है। इस मैच में जो टीम जीतेगी दर्ज करेगी, वह फाइनल में क्वालीफायर-1 की विजेता टीम का सामना करेगी। दूसरी ओर एलिमिनेटर में हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




