back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024 Playoffs Scenario: दिल्ली कैपिटल्स की जीत से किन टीमों को नफा-नुकसान? समझें पूरा समीकरण

IPL 2024: दिल्ली कैप‍िटल्स ने बीते कल राजस्थान रॉयल्स को बड़ा फायदा पहुंचाया। मैच में दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स के ख‍िलाफ बड़ी जीत दर्ज की। इससे राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंच गई।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल सीजन 17 के प्लेऑफ में दो टीमें पहुंच चुकी हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बाद अब राजस्थान रॉयल्स (RR) की प्लेऑफ में एंट्री मिली है। राजस्थान को यह एंट्री अपने मैच में जीत दर्ज करने के कारण नहीं, बल्कि मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) की जीत से मिली है। इसके साथ ही LSG की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें करीब-करीब खत्म हो गईं है। जबकि, ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली DC प्लेऑफ की रेस में आ गई है।

RR के थे 16 अंक

राजस्थान रॉयल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में 16 अंकों पर थी। टीम अपने पिछले तीन मैच हार गई थी। इस कारण वह प्लेऑफ के लिए क्वाल‍िफाई नहीं कर पा रही थी। अब राजस्थान रॉयल्स को बड़ा फायदा हुआ, जब दिल्ली की जीत और लखनऊ की हार हुई। दूसरी ओर प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली 14 अंकों के साथ अब पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ टीम की हार की दुआ करनी होगी। अपने अंतिम लीग गेम में हार बाद एलएसजी प्ले-ऑफ की दौड़ से लगभग बाहर है।

प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर RR

फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स दूसरे स्थान पर है। केकेआर के 13 मैचों में 19 अंक हैं। जबकि, राजस्थान रॉयल्स के 12 में से 16 अंक हैं। चूंकि 18 प्वाइंट्स होते कोई टीम आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती थी। इस कारण KKR ने क्वालिफाई किया था।

राजस्थान के क्वालिफाई करने की गणित

दिल्ली बनाम लखनऊ मैच के रिजल्ट का मतलब है इस सीजन में अब चार टीमें 16 या अधिक अंक पा सकती हैं। इसमें दो KKR और RR शामिल हैं। अन्य दो टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद हैं। राजस्थान को दो और मैच खेलने हैं। एक मैच गुवाहाटी स्थित एसीए स्टेडियम और दूसरा घरेलू मैदान पर खेला जाना है। हालांकि, दोनों मैचों के रिजल्ट से राजस्थान पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। आज राजस्थान का मैच पंजाब से और 19 मई को KKR से होगा। राजस्थान तीन सीजन में दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंची है। साल 2022 में टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी।

टॉप दो टीमें खेलेंगी क्वालिफायर एक में

टॉप-2 टीमें क्वालिफायर एक में खेलेंगी। इसकी विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में आमने-सामने होंगी। इस मैच की विजेता टीम फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालिफायर एक की हारी टीम से क्वालिफायर दो में भिड़ेगी। इस प्रकार क्वल‍िफायर एक और क्वालिफायर दो मैचों की विजेता 26 मई को फाइनल में खेलेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीतीश रेड्डी के पिता ने बेटे के क्रिकेट के लिए छोड़ दी थी सरकारी नौकरी, बांग्लादेश के खिलाफ खूब गरजा था बल्ला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत के ऑल राउंडर खिलाड़ी नीतीश रेड्डी के पिता मुतयाला रेड्डी ने हिंदुस्तान जिंक की सरकारी नौकरी से 25 साल...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵