नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| IPL-2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले पारी में 208/4 स्कोर बना लिया है। लखनऊ सुपर जाइंट्स को जीत के लिए 209 का टारगेट बनाना होगा।
दिल्ली के बल्लेबाजों ने दिखाया दम
दिल्ली ने 11 ओवर में दो विकेट पर 111 रन पूरा कर लिया था। वहीं पोरेल 21 बॉल पर फिफ्टी पूरी किया। उन्होंने इस सीजन में दूसरी फिफ्टी जमाया। अभिषेक पोरेल 33 गेंदों पर 58 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शाई होप ने 38 रन की पारी खेली। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 23 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदों में 57 रन की नाबाद पारी खेली। अक्षर पटेल 10 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
लखनऊ के गेंदबाजों का नहीं चला जादू
लखनऊ के गेंदबाजों का इस मुकाबले में कुछ प्रदर्शन नहीं रहा। शुरुआत में विकेट मिलने के बावजूद रन रोकने में असफल रहे। रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया। नवीन उल हक ने दो विकेट लिया। अर्शद खान ने एक विकेट हासिल किया।
दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत की हुई वापसी
दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने इस मुकाबले में वापसी की है। पिछले मुकाबले में प्रतिबंध की वजह से नहीं खेल सके थे। । डेविड वॉर्नर की जगह गुलबदीन नैब को टीम में मौका मिला है। लखनऊ में युद्धवीर सिंह और अरशद खान को मौका दिया गया है। दिल्ली के लिए यह करो या मरो मैच है।
दिल्ली के लिए आसान नहीं होगा प्लेऑफ का सफर
दिल्ली कैपिटल्स के पास प्लेऑफ में पहुंचने का शानदार मौका है। ऋषभ पंत की टीम शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए काफी शानदार खेल दिखाना होगा। टीम -0.482 के नेट रन-रेट के साथ छठे स्थान पर बनी हुई है। प्लेऑफ में एंट्री करना है है तो लखनऊ के खिलाफ अपने अंतिम मैच में बड़ी जीत हासिल करना जरूरी है। इससे रन रेट भी सुधरेगा। इसके अलावा लखनऊ को ये मैच हराने के अलावा लखनऊ अंतिम मैच हारे, तब ही दिल्ली के लिए प्लेऑफ की मंजिल आसान हो सकती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/




