नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क|खराब फाॅर्म से परेशान लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम प्लेआफ में पहुंचने की उम्मीद कायम करने के लिए मंगलवार को मैदान पर उतरेगी। मुकाबले में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत एक मैच में निलंबन के साथ मुकाबले में वापसी करेंगे। दिल्ली को प्लेआफ में रहने के लिए टीम को जीत के लिए जरूरी चाहिए होगी।
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ की टीमें अभी तक आईपीएल के इतिहास में 4 बार सामने आ चुकी हैं। इसमें दिल्ली की टीम एक मैच में जीत हासिल की है। दूसरी तरफ लखनऊ ने तीन मुकाबले में जीत हासिल की। एलएसजी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। लेकिन ये मुकाबला दिल्ली में होता है। अभी तक जब भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ है तो कभी भी 200 से ज्यादा स्कोर नहीं बनाया गया। दिल्ली का लखनऊ के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 189 रन है। लखनऊ का दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा स्कोर 195 रन है।
कैसा होगा पिच का हाल
दिल्ली का अरूण जेटली स्टेडियम में पिच की बात करें तो ये बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी। यहां पर बाउंड्री खूब लगती हैं। इस साल वाले आईपीएल में दिल्ली के स्टेडियम में जो मैच खेले गए हैं, उसमें बहुत बार 200 का आंकड़ा पार हुआ था। ये दोनों के पास शानदार मौका होगा। उनके पास 200 से ज्यादा स्कोर बनाने का मौका है।
इन खिलाड़ियों पर मिलेगी नजर
राहुल के साथ ही क्विंटन डिकाॅक का फाॅर्म कुछ खास नजर नहीं आ रहा है। सुपरजाइंट्स के सीजन में पावरप्ले से जूझना पड़ गया। इसके अलावा स्टोइनिस और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ियों को दबाव ज्यादा है। पूरन और आयुष बदोनी पिछले मुकाबले में टीम को चुनौती भरे स्कोर तक पहुंचने में सफल हुए। गेंदबाजों पूरी तरह से सफल नहीं हो सके।
पंत की वापसी टीम को मिलेगी मदद
पंत की वापसी से बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी। दूसरी ओर दिल्ली की टीम को एक मैच के निलंबन के बाद ऋषभ पंत की वापसी से मजबूती मिलने वाली है। पंत की वापसी से टीम को मनोबल बढ़ेगा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्सः जैक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदिन नईब, शाई होप, रासिख सलाम, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद।
लखनऊ सुपरजाएंट्सः केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




