नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क|इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुकाबला चल रहा है। यह मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। राजस्थान राॅयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144/9 स्कोर बनाया है। अब जीत के लिए पंजाब किंग्स को 145 रन बनाना होगा।
पंजाब के गेंदबाजों ने किया कमाल
पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने शुरुआत में विकेट लिए। इसकी वजह से लगातार दबाव बनाने में कामयाब रहे। सैम करन ने दो विकेट लिया। नाथन एलिस ने 1 विकेट लिया। अर्शदीप सिंह ने एक विकेट लिया था। राहुल चहर ने दो विकेट लिया। हर्षल पटेल ने 2 विकेट लिया।
जोस बटलर को मौका नहीं मिला है। उनकी जगह टॉम कोहलर-कैडमोर को मौका मिला है। दूसरी ओर, पंजाब ने नाथन एलिस को प्लेइंग-11 में शामिल किया। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने रही। पिछले मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब को 3 विकेट से हराया था।
राजस्थान के बल्लेबाजों ने किया निराश
राजस्थान के गेंदबाजों ने खुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। यशस्वी जायसवाल ने 4 रन की पारी खेली। संजू सैमसन ने 18 रन बनाया। रविचंद्र अश्विन ने 28 रन बनाया। रियान पराग ने 34 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली।
संजू सैमसन ने बनाया रिकाॅर्ड
संजू सैमसन ने इस सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाया है। उन्होंने किसी आईपीएल सीजन में पहली बार 500 का आंकड़ा पार किया। उन्होंने अर्शदीप सिंह के ओवर में 500 रन का आंकड़ा पूरा किया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/




