back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

LSG Vs DC: दिल्ली की जीत से उम्मीद बरकरार, प्लेऑफ की रेस से लखनऊ हुई लगभग बाहर

IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरकिंग्स के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। लखनऊ के निकोलस पूरन ने शानदार अर्धशतक लगाया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| IPL-2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 19 रन से हराया है। इसके पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 208/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में लखनऊ की टीम 189/9 स्कोर ही बना सकी। दिल्ली की प्लेआफ में पहुंचने की उम्मीद अभी बरकरार है।

दिल्ली के गेंदबाजों ने किया कमाल

दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी रही। दिल्ली के गेंदबाज लगातार विकेट लेने में कामयाब रहे। ईशांत शर्मा तीन विकेट लेने में कामयाब रहे। वहीं मुकेश कुमार ने एक विकेट हासिल किया। स्टब्स ने एक भी एक विकेट लिया। खलील अहमद ने एक विकेट लिया।

लखनऊ के बल्लेबाजों ने किया निराश

लखनऊ के बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इसके चलते लखनऊ बड़ा स्कोर चेज करने में कामयाब नहीं सकी। डी काॅक ने 12 रन की पारी खेली। कप्तान केएल राहुल केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मार्कस स्‍टोइनिस 5 रन बनाकर पवेलिन लौट गए। दीपक हुड्डा शून्य पर पवेलियन लौट गए। निकोलस पूरन ने 27 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। क्रुणाल पांड्या ने 16 गेंदरों पर 17 रन की पारी खेली। अरशद खान ने 33 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली।

प्लेऑफ की राह हुई कठिन

लखनऊ सुपर जाएंट्स प्लेऑफ में पहुंचने की बड़ी दावेदार थी। लेकिन इस मैच में हार से उसकी राह मुश्किल हो गई है। लखनऊ लगभग प्लेआफ से बाहर हो गई। लखनऊ ने फिलहाल 12 में 12 अंक प्राप्त किए हैं। लखनऊ की टीम को इस मैच में हार मिली है। अब लखनऊ को मुंबई के खिलाफ अगला मुकाबला खेलना है।

निकोलस पूरन ने खेली शानदार पारी

लखनऊ के टीम का कोई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। लेकिन निकोलस पूरन ने शानदार 61 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 27 गेंद ही खेली। उन्होंने टीम को जीत के करीब ले जाने में अहम भूमिका निभाई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया...

PNG vs LPG: 1 किलो गैस में कितने दिन बनता है खाना? कौन है ज्यादा किफायती PNG या LPG? जानिए

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में ईरान के रास्ते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵