back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024 Playoffs: GT प्लेऑफ से बाहर, बची 6 टीमों के बीच टॉप-4 की जंग, किसका पलड़ा भारी?

IPL 2024 Playoff Scenarios: आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में अब तक केवल एक टीम क्वालीफाई की है। केकेआर के अलावा तीन टीमें कौन होंगी, उसे लेकर टीमों के बीच जंग काफी दिलचस्प जंग है।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 (IPL 2024) अब बेहद रोमांचक मोड़ पर है। प्लेऑफ (Playoff) की रेस से एक और टीम बाहर हो गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में मिले प्वाइंट के बाद गुजरात टाइंटस (GT) प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। वहीं, अब तक सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) प्लेऑफ में पहुंची है। यह टीम 13 मैचों के बाद 19 अंक लेकर टॉप पर है। दूसरी ओर पांच टीमें हैं, जो प्लेऑफ की दावेदारी पेश कर रही हैं।

राजस्थान रॉयल्स की राह आसान

राजस्थान रायल्स (RR) आधिकारिक रूप से प्लेऑफ में एंट्री नहीं मारी है, लेकिन टी की राह कठिन नहीं है। राजस्थान ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए पहले नौ में से आठ मैच जीते थे। टीम ने पिछले तीन मैच गंवाए हैं। इस कारण 12 मैचों में आठ जीत और चार हार के साथ 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। राजस्थान की नेट रन रेट +0.349 है। टीम के दो मैच बचे हैं। इनमें से एक मैच भी जीतती है तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। अगर, दोनों मैच हारती है तो उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। वैसे, इस स्थिति में भी राजस्थान के लिए प्लेऑफ में पहुंचना कोई मुश्किल नहीं होगी, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LKS) ऐसी टीम है, जो 16 अंकों तक पहुंच सकती हैं। राजस्थान की नेट रन रेट इन टीमों से बेहतर है। इस कारण उसे अधिक दिक्कत नहीं होगी।

दो पोजिएशन के लिए 5 टीमों में भिड़ंत

KKR टॉप-2 में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुकी है। राजस्थान भी प्लेऑफ में पहुंचने के आसपास है। अब दो स्थानों के लिए CSK, SRH, RCB, DC और LKS के बीच मुकाबला है। आज DC और LKS के बीच मैच है। इसमें जो टीम जीतेगी वह प्लेऑफ की रेस में कायम रहेगी। हारने वाली टीम प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। दूसरी ओर, RCB ने प्लेऑफ की रेस में शानदार वापसी की है। लगातार छह मैच हार चुकी RCB ने पिछले 5 मैच जीते हैं। टीम प्वाइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है। पिछले सीजन की चैंपियन CSK भी 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है।

CSK की RCB से भिड़ंत

CSK की भिड़ंत अब RCB से होगी। इस मैच में CSK जीत दर्ज करती है तो उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुलेंगे। अगर, हारी तो फिर अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। CSK की नेट रन रेट +0.528 है। यह टीम के लिए राहत की बात है। हैदराबाद की टीम के दो मैच शेष हैं। टीम 14 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। हैदराबाद की नेट रन रेट भी +0.406 है। टीम ये दोनों मैच जीतती है तो आसानी ने प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। हारने पर उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

3 टीमें प्लेऑफ से हो चुकी हैं बाहर

गुजरात टाइटंस इस सीजन में प्लेऑफ से बाहर होने वाली तीसरी टीम है। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स भी इस रेस से बाहर हो चुकी है। गुजरात के पास 13 मैचों में 11 अंक हैं। टीम का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से है। मैच गुजरात जीतती भी है तो अधिकतम 13 अंक होंगे। मौजूदा प्वाइंट्स टेबल में पहले से चार टीमों के 14 या इससे अधिक अंक हैं। ऐसे में गुजरात टाइंटस प्लेऑफ से पूरी तरह बाहर हो चुकी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

संभावनाओं नहीं संयोग का खेल बना IPL! ‘R’ अक्षर वाली टीम ने ही किया Playoffs का बेड़ा पार

नई दिल्ली, रफ्तार। क्रिकेट को संभावनाओं का खेल कहा जाता है। मगर, इस आईपीएल में अजीबोगरीब संयोग दिखे हैं। पहले 18 मई को आरसीबी...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...