back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MI Vs KKR: मुंबई के खिलाफ कोलकाता के बल्लेबाजों ने किया कमाल, वेंकटेश अय्यर ने खेली तूफानी पारी

IPL 2024 : कोलकाता के बल्लेबाजों ने बड़ा स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाई। वेंकटेशन अय्यर ने मुकाबले में ताबड़तोड़ पारी खेली।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच​​​​​​ ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। बारिश के कारण ओवर्स में कटौती की गई और मुकाबला 16-16 ओवर का हो गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 157/7 का स्कोर बनाया है। मुंबई को जीत के लिए 158 रन बनाना होगा।

बारिश के चलते टाॅस में हुई देरी

मैच में तेज बारिश ने परेशान किया। मैच 7:30 से बढ़कर रात में 9:15 बजे शुरु हुआ। बारिश सही समय पर रूकने के बाद मैच शुरु किया गया।

कोलकाता के बल्लेबाजों ने किया कमाल

कोलकाता को शुरुआत में ही लगातार झटका लगा है। कोलकाता के ओपनिंग बल्लेबाज फिल साल्ट 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सुनील नरैन शून्य पवेलियन लौट गए। वेंकटेश अय्यर ने 21 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली। श्रेयर अय्यर 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आंद्रे रसल ने 12 गेंदों पर 23 रन बनाया। नीतीश राना ने 23 गेंदों पर 33 रन बनाया। रिंकु सिंह ने 12 गेंदों पर 20 रन बनाए।

मुंबई के गेंदबाजों ने किया निराश

मुंबई के प्रमुख गेंदबाज ने जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिया। नुवान थुशारा ने एक ओवर में एक विकेट लिया। अंकुश कामबोज ने 3 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया। पीयूष चावला ने दो विकेट लिया।

वेंकटेश अय्यर ने खेली तूफानी पारी

कोलकाता के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने 21 गेंदों पर 42 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

रसल ने मचाया धमाल

आंद्रे रसल ने इस मुकाबले में तूफानी पारी खेली। उन्होंने 14 गेंदों पर 24 रन बनाया था। उन्होंने लगातार तेज रन बनाकर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर दबाव बनाया।

केकेआर जीत से प्लेऑफ में जगह करेगी कंफर्म

अंक तालिका में शीर्ष पर शामिल हुई कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई से काफी फायदा मिलेगा। मुंबई प्लेआफ से बाहर हो चुकी है, लेकिन केकेआर के पास इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में जगह पक्की करने का शानदार मौका है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

टीम इंडिया को शुरुआती झटका! बुमराह पहले मैच से बाहर, ओपनिंग जोड़ी पर लगी मुहर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही दिन क्रिकेट फैंस को जबरदस्त रोमांच मिलने वाला है, क्योंकि आज कुल तीन मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...