back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PBKS vs CSK: जडेजा ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, पंजाब के खिलाफ मैच में पाई उपलब्धि

IPL 2024 Highlights: सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड को उनके ही टीम का ऑलराउंडर ने तोड़ दिया। रवींद्र जडेजा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लगातार पांच मैच में पंजाब किंग्स से हारने के बाद रविवार को जीत दर्ज की। सीएसके ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के दमदार खेल की बदौलत मैदान फतेह किया। टीम ने पंजाब किंग्स को 28 रनों से हराकर खुद के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को मजबूत कर लिया। जडेजा ने 26 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। इस दौरान तीन चौके और दो छक्के जड़े। उन्होंने चार ओवर में केवल 20 रन देकर 3 विकेट भी झटके। इसके लिए जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिसके बाद जडेजा ने धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस जीत के साथ सीएसके ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप-3 में वापसी की। वहीं, पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर बड़ा झटका लगा है।

जडेजा 16वीं बार चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच

जडेजा (Ravindra Jadeja) चेन्नई की ओर से खेलते हुए 16वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। यह चेन्नई के खिलाड़ का सर्वाधिक है। पहले यह रिकॉर्ड धोनी के नाम था। धोनी सीएसके के लिए 15 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं। इस लिस्ट में जडेजा और धोनी के बाद सुरेश रैना हैं। रैना सीएसके की ओर से खेलकर 12 बार यह अवॉर्ड जीते हैं। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 11 बार और माइकल हसी 10 बार यह खिताब पाए हैं।

पावरप्ले में तेज गेंदबाजों ने की अच्छी गेंदबाजी

पंजाब किंग्स के खिलाफ 28 रनों से जीत दर्ज करने के बावजूद जडेजा ने कहा कि उनकी टीम ने 15 से 20 रन कम बनाए थे। कहा, हमने पावरप्ले और बीच के ओवरों में ढीली गेंदें नहीं फेंकी। पावरप्ले में तेज गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। तुषार देशपांडे ने दो अहम विकेट निकाले और बीच के ओवरों में मिचेल सैंटनर और मैंने भी अच्छी गेंदबाजी की।

बीच के ओवरों में बल्लेबाजी करना मुश्किल था : जडेजा

जडेजा ने कहा कि बीच के ओवरों में बल्लेबाजी करना मुश्किल था। यह दिन का मैच था, इसलिए विकेट धीमा था। पावरप्ले में पिच हमेशा सपाट लगती है, लेकिन जब गेंद पुरानी हो जाती है तो बल्ले पर नहीं आती। आप नई जगह पर खेलते हैं तो नहीं जानते कि गेंद कितनी घूमेगी या रुक कर आएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...