back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

KKR vs MI, Hardik Pandya: MI प्लेऑफ रेस से बाहर, कोलकाता ने 12 साल बाद मुंबई को वानखेड़े में हराया

KKR vs MI, IPL 2024: वानखेड़े में केकेआर ने 12 साल बाद मुंबई इंडियंस को शिकस्त दी है। अब मुंबई प्लेऑफ से बाहर हो गई है। केकेआर ने मुंबई को 24 रनों से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल की 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस इस आईपीएल की प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है। शुक्रवार को टीम को केकेआर ने 24 रनों से हराया। कोलकाता ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई को 12 साल बाद हराया। केकेआर को इस मैदान पर मुंबई के खिलाफ आखिरी जीत साल 2012 में मिली थी। वानखेड़े में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता 19.5 ओवर में 169 रनों पर ऑलआउट हो गई। मुंबई 18.5 ओवर में 145 रनों पर ऑलआउट हो गई। मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल को 2-2 विकेट मिले। एमआई के लिए सूर्य कुमार यादव ने 35 गेंदों पर 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

वेंकटेश अय्यर ने खेली 52 गेदों पर 70 रनों की पारी

कोलकाता से वेंकटेश अय्यर ने 52 गेदों पर 70 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। मनीष पांडे ने 31 गेंदों पर 42 रन जोड़े। नुवान थुषारा और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या को 2 विकेट मिले। पीयूष चावला ने एक विकेट झटका।

कोलकाता 2 और मैच जीती तो प्लेऑफ में पहुंचेगी

इस जीत से कोलकाता के 14 अंक हो गए हैं। टीम को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए दो मैच और जीतने होंगे। दूसरे ओर मुंबई 8वीं हार के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। टीम के पास 3 मैचों की जीत से 6 अंक ही हैं। मुंबई 9वें पर है।

केकेआर ने 57 रनों पर गंवा दिए थे 5 विकेट

केकेआर ने 57 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे। फिर मनीष पांडे ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर 169 रनों की पार्टनरशिप की। टीम को 169 रनों के स्कोर पर पहुंचाया। मनीष के बल्ले से 42 रन और वेंकटेश के बल्ले से 70 रन निकले। अय्यर ने कहा कि पांडे पहले दिन से मौका तलाश रहे थे और आखिरकार उन्हें मौका मिला।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Andre Russell: KKR के खेमें में अब कभी नहीं दिखेगी 12 नंबर की जर्सी, इस दिग्गज से सम्मान में किया रिटायर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है जिससे पहले केकेआर के खेमें से एक बड़ी खबर निकल कर...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵