MI VS KKR: मुंबई ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, कोलकाता को शुरुआत में लगे झटके

मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में जीत के साथ अपना प्रदर्शन बेहतर मजबूत करना चाहेगी। वहीं कोलकाता टीम के बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
IPL 2024
IPL 2024Social Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के 51वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है। मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। टीम की प्लेइंग-11 में मोहम्मद नबी की जगह नमन धीर को खिलाया गया है। फिलहाल कोलकाता का स्कार 3 ओवर में 3 विकेट पर 28 रन है।

कोलकाता के अभी तक 3 विकेट गिर चुके हैं। वहीं टीम की 3 ओवर्स में खराब शुरुआत हुई है।

मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर बनी हुई है। आज टीम हारी तो IPL से बाहर हो जाएगी। सीजन में दोनों टीमों के बीच ये पहला मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक लीग में हुए मुकाबलों में 72 फीसदी मैच में मुंबई ने कामयाबी हासिल की। KKR की टीम 2012 के बाद से अब तक वानखेड़े स्टेडियम में MI को नहीं हारी है।

मुंबई के कप्तान इस मुकाबले में जीत की ओर नजर बनाए हुए हैं। टीम को बल्लेबाजों से काफी उम्मीद है। वहीं दूसरी तरफ कोलकाता भी जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करने को देख रही है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।

मुंबई इंडियंस : हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, नमर धीर, जेराल्ड कूट्जी, पीयूष चावला, नुवान थुषारा और जसप्रीत बुमराह।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in