back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: सबसे कम उम्र में 3 हजार रन बनाने वाले बने शुभमन गिल; कोहली को छोड़ा पीछे, इस आयु में हासिल की उपलब्धि

Shubman Gill Ipl Record: जयपुर स्थित सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच बुधवार को मुकाबला हुआ था। मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन ने एक रिकॉर्ड बना कोहली को पीछे छोड़ा।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 के 24वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने नया मुकाम पाया। गिल आईपीएल में 3000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इस खिलाड़ी ने आईपीएल की रिकॉर्डबुक में अपने नाम की एंट्री करवा ली। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में में गुजरात टाइटंस ने लाजवाब अंदाज में आखिरी गेंद पर 3 विकेट से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए राजस्थान ने 196/3 का स्कोर बनाया था। मैच में शुभमन ने 24 साल और 215 दिनों की उम्र में आईपीएल में 3000 रन बनाने की बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ा। कोहली ने 26 साल और 186 दिनों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

T-20 में 4 हजार रन किए पूरे

कम उम्र में 3000 रन बनाने के मामले में संजू सैमसन (26 वर्ष और 320 दिन) तीसरे स्थान पर हैं। सुरेश रैना (27 वर्ष और 161 दिन) चौथे और रोहित शर्मा (27 वर्ष और 343 दिन) का पांचवें नंबर पर हैं। राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए गिल ने 4000 टी-20 रन भी पूरे कर लिए। महज 24 साल की उम्र में गिल ने यह उपलब्धि हास‍िल की।

सबसे कम पारियों में 3 हजार रन बनाने में चौथे नंबर पर

शुभमन ने IPL में 3000 रन बनाने को 94 पारियां खेली हैं। वह IPL के इतिहास में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से चौथे सबसे तेज खिलाड़ी बन चुके हैं। क्रिस गेल 75 पारियों में इतने रन बनाकर टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर केएल राहुल (80) और तीसरे नंबर जोस बटलर (85) का नंबर है।

सबसे कम उम्र में IPL में 3 हजार रन

1. शुभमन गिल – 24 साल 215

2. विराट कोहली – 26 साल 186 दिन

3. संजू सैमसन – 26 साल 320 दिन

4. सुरेश रैना – 27 साल 161 दिन

5. रोहित शर्मा – 27 साल 343 दिन

IPL में सबसे कम पारियों में 3000 रन

1. क्रिस गेल-75

2. केएल राहुल -80

3. जोस बटलर – 85

4. शुभमन गिल – 94

5. डेविड वॉर्नर-94

6. फाफ डु प्लेसिस-94

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीतीश रेड्डी के पिता ने बेटे के क्रिकेट के लिए छोड़ दी थी सरकारी नौकरी, बांग्लादेश के खिलाफ खूब गरजा था बल्ला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत के ऑल राउंडर खिलाड़ी नीतीश रेड्डी के पिता मुतयाला रेड्डी ने हिंदुस्तान जिंक की सरकारी नौकरी से 25 साल...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...