back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RR vs GT: इन गलतियों से जीती बाजी हारी राजस्थान रॉयल्स, 2 ओवरों में गुजरात ने छीन लिया मैच

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 196 रन बनाया। मैच में ज्यादातर समय राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी रहा, मगर कुछ गलतियों से संजू सैमसन की टीम हार गई।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स को पहली हार मिली है। 10 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राजस्थान की 3 विकेट से शिकस्त हुई। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस ने 199 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे। मैच में ज्यादातर वक्त राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी था, उसके बावजूद संजू सैमसन की टीम हार गई। शुभमन गिल की टीम को अंतिम 12 गेंदों पर 37 रन चाहिए थे, उस दौरान राहुल तेवतिया और राशिद खान क्रीज पर थे।

19वें ओवर में राशिद और राहुल ने बनाए 20 रन

राजस्थान के लिए कुलदीप सेन ने 19वां ओवर डाला। ओवर में राशिद खान और राहुल तेवतिया ने 20 रन बनाए। इस तरह कुलदीप का ओवर टर्निंग प्वाइंट साबित हो गया। इसके बाद अंतिम 6 गेंदों पर गुजरात टाइटंस को 17 रन चाहिए थे। राजस्थान की उम्मीदें टिकी थीं आवेश खान पर। गुजरात के फैंस की नजरें राशिद और राहुल पर थीं, लेकिन आवेश 17 रन नहीं बचा सके। गुजरात के दोनों बल्लेबाजों ने आखिरी ओवर में 17 रन बना लिए। इस तरह राजस्थान ने आखिरी 2 ओवरों में जीती बाजी गंवा दी।

राजस्थान के कप्तान संजू ने 38 गेंदों पर बनाए थे 68 रन

टॉस हारकर राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 196 रनों का स्कोर बनाया। सबसे ज्यादा रियान पराग ने 48 गेंदें खेलकर 76 रन बनाए। कप्तान संजू सैमसन ने 38 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली। जवाब में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 199 रन बनाकर मैच जीत लिया। कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 44 गेंदों पर 72 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 29 गेंदें खेलकर 35 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 11 गेंदों पर 22 रनों और राशिद खान ने 11 गेंदों पर 24 रनों का अहम योगदान दिया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने को है। 28 मार्च से आईपीएल का फीवर शुरु हो जाएगा जिसमें पहला मैच रॉयल...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵