back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Telangana Election 2023: तेलंगाना में सुस्त पड़ा मतदान, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत पड़े वोट

Telangana Election Live: तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग की ओर से दोपहर 1 बजे तक मतदान का प्रतिशत जारी किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग की ओर से दोपहर 1 बजे तक मतदान का प्रतिशत जारी किया है। इसके मुताबिक प्रदेश में कुल 36.8 प्रतिशत मतदान हुआ है। हनुमाकोंडा 35.29 प्रतिशत, हैदराबाद 20.79, कामारेड्डी 40.78, करीमनगर 40.73, कुमरामभीम आसिफाबाद 42.77, मेडक 50.80, नालगोंडा 39.20, निर्मल 41.74, निजामाबाद 39.66, रंगा रेड्डी 29.79, विकाराबाद 44.85, वारंगल 37.25 प्रतिशत, गोशमाल 15.83, जुगली हिल्स 28.93 प्रतिशत, गजवेल 42.54 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इन सुपरस्टार ने डाले वोट

साउथ के तमाम सुपरस्टार आज सुबह से बूथों पर पहुंचकर अपना मतदान कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी, जूनियर एंटीआर, नागार्जुन समेत तमाम दिग्गजों ने लोगों से मतदान करने की अपील की है।

35655 बूथों पर 3 करोड़ 26 लाख से अधिक वोटर

35655 बूथों पर 3 करोड़ 26 लाख से अधिक वोटर कार्डधारक मत डालेंगे। 12 हजार से अधिक बूथ संवेदनशील हैं। मैदान में 2290 उम्मीदवार हैं। इनमें मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव, उनके मंत्री-बेटे के. टी. रामाराव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी और बीजेपी के लोकसभा सदस्य बी. संजय कुमार और डी अरविंद शामिल हैं।

मोदी और शाह ने की मतदान की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों से मतदान करने की अपील की। गृह मंत्री अमित शाह ने भी लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने का आग्रह किया। हैदराबाद में BRS MLC के. कविता ने शहरी वोटर कार्डधारकों से मतदान करने की अपील की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP के नए नवेले कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पर AAP ने किया कटाक्ष, बोली– पर्ची से फैसले लेना गलत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में बिहार के नेता नितिन नबीन की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर हुई नियुक्ति ने राजनीतिक...
spot_img

Latest Stories

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...