back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Telangana Election 2023: तेलंगाना CM को चुनाव आयोग से बड़ा झटका, खास चुनावी योजना पर रोक लगाई

Telangana Assembly Election: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में काफी कम समय बचा है। भाजपा, कांग्रेस और BRS ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी है। इस बीच मुख्यमंत्री KCR को बड़ा झटका लगा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में काफी कम समय बचा है। भाजपा, कांग्रेस और BRS ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी है। इस बीच मुख्यमंत्री KCR को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने सरकार की रेतु बंधु योजना के तहत रकम ट्रांसफर करने पर रोक लगाई है। रोक राज्य में आदर्श आचार संहिता के लागू रहने तक जारी रहेगी।

पूरा मामला क्या?

चुनाव आयोग के मुताबिक तेलंगाना सरकार को रायथु बंधु योजना के तहत वित्तीय सहायता देने के लिए दी गई अनुमति वापस ले ली गई है। आयोग ने कहा-रायथु बंधु योजना के तहत कोई वितरण नहीं किया जाएगा, जब तक आदर्श आचार संहिता लागू है।

क्यों लगी रोक?

आयोग ने सशर्त रायथु बंधु योजना के तहत रबी फसलों के लिए किसानों को वित्तीय सहायता के वितरण के लिए सरकार को मंजूरी दी थी। हालांकि, वित्त मंत्री टी. हरीश राव ने रबी किश्तों के वितरण के बारे में एक सार्वजनिक घोषणा की थी। इसके बाद आयोग ने योजना के लिए दी गई मंजूरी वापस ले ली।

चुनाव एवं रिजल्ट की तिथि

तेलंगाना की सभी 119 सीटों के लिए चुनाव 30 नवंबर को होगा। आयोग ने रिजल्ट की तारीख भी घोषित कर रखी है। मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के साथ तेलंगाना चुनाव के रिजल्ट तीन दिसंबर को जारी किए जाएंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री रखेंगे राजनीति में कदम, नई पार्टी बनाने का ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली से सिटी मजिस्ट्रेट रहे अलंकार अग्निहोत्री ने अपने इस्तीफे के बाद राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने का...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...