back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पटना साहिब के बारे में जानकारी – Patna Sahib in Hindi

तख्त श्री पटना साहिब सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंदसिंह जी के जन्मस्थान के रूप में प्रचलित है। भारत और पाकिस्तान में मौजूदा कई गुरुद्वारों की तरह ही इस गुरुद्वारे का निर्माण भी महाराजा रणजीत सिंह द्वारा पटना में स्थित गंगा नदी के तट के समीप किया गया था।

पटना साहिब का इतिहास – History of Patna Sahib

आनन्दपुर साहिब जाने से पहले गुरु जी ने अपने कई प्रारंभिक वर्ष यहां भी बिताए थे। यह पटना शहर के पुराने निवास कूचा फ़ारूख ख़ां में स्थित है जिसे अब हरमंदिर गली के नाम से भी जाना जाता है।

इस पवित्र स्थान का सिख धर्म के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी और नौंवे गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी ने भी दौरा किया था। गुरुद्वारा पटना साहिब भारत के पूर्व क्षेत्र में धर्म के प्रचार का एक केन्द्र भी माना जाता है।

दसवें गुरु गुरु गोबिंदसिंह जी के कुछ ऐतिहासिक अवशेष और लेख भी इस गुरुद्वारे में संभाल कर रखे गए हैं जैसे कि गुरु गोबिंदसिंह जी द्वारा हस्ताक्षर की हुई गुरु ग्रंथ साहिब, गुरु गोबिंदसिंह जी की तलवार, लोहे का तीर, चकरी और कंघा आदि। पटना साहिब के आस-पास और भी कई गुरुद्वारे स्थित हैं जैसे कि गुरुद्वारा गुरु का बाग, गुरुद्वारा घई घाट, गुरुद्वारा हंडी साहिब, गुरुद्वारा गोबिंग घाट आदि।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...