back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जानें मानसून में क्या खाएं क्या नहीं

Jane monsoon me kya khaye kya nahi

बारिश और मॉनसून का सीजन शुरू हो ही चुका है। बारिश गर्मी से राहत दिलाती है। गर्मी से राहत के साथ ही सावन के मौसम में मच्छर और कई तरह के संक्रमण भी बढ़ जाते हैं। इस मौसम में जगह-जगह होने वाले जलभराव के चलते कई तरह की बीमारियां होती हैं।

यही वजह है कि इस मौसम में आपको अपने खान-पान का खास ध्यान रखना होता है। इस मौसम में कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें खाने से आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। मॉनसून में हम चाय और पकौड़े के आदी बन जाते हैं। इसके साथ ही इन दिनों तीखी कचौरी भी हमारी डाइट का हिस्सा बन जाती है।

इस मौसम में हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आ जाती है जिससे शरीर के बैक्टीरिया के चपेट में आने की संभावना बढ़ जाती है।

आइए आपको बताते हैं कि इस मौसम में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं-

1. मानसून में सेहतमंद बने रहने के लिए दही का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको बता दें कि दही प्राकृतिक प्रोबायोटिक फूड है जो कि शरीर के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इस मौसम में आपको रोजाना एक कटोरी दही अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। दही के सेवन से शरीर का पाचन अच्छा रहता है। दही के साथ आप फल भी खा सकते हैं।

2. फरमेंटेड सब्जियों का सेवन भी इन दिनों में शरीर को लाभ पहुंचाता है।
नाश्ते में इडली का सेवन किया जा सकता है जो कि पाचनतंत्र के लिए बहुत अच्छा होता है। इडलीडोसा और खमीर युक्त खाद्य पदार्थ आपके स्वास्थ्य के लिए इस मौसम में बहुत अच्छे होते हैं। इसके साथ ही ज्यादा मात्रा में फाइबर और सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

3. इस मौसम में केलाजामुनलहसुनप्याज भी पाचन के लिए बहुत बेहतर होता है।

4. साबुत अनाज जिनमें आयरनजिंककॉपरमैग्नीशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है उनका सेवन इस मौसम में खूब किया जाना चाहिए।

आपको बता दें कि मॉनसून में प्रोसेस्ड फूड और शुगर के साथ ही उन खाद्य पदार्थों के सेवन से भी बचना चाहिए जिसमें कार्बोहाईड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵