back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मिडल ईस्ट में तनाव के चलते एयर इंडिया ने तेल अवीव जाने-आने वाली उड़ानों को 8 अगस्त तक किया रद्द

एयर इंडिया ने कहा है कि कंफर्म बुकिंग वाले यात्रियों को रिश्ड्यूलिंग और कैंसिलेशन चार्जेस पर एक बार छूट दी जाएगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण एयर इंडिया ने तेल अवीव जाने-आने वाली उड़ानों को 8 अगस्त तक रद्द कर दिया है।एयर इंडिया की ओर से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इससे संबंधित पोस्ट किया गया है जिसमें पूरी जानकारी विस्तृत तरीके से दी गई है।

हम लागातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं

एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट में एयर इंडिया ने लिखा है कि हम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही यात्रियों को सपोर्ट कर रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा एयरलाइन की प्राथमिकता है।

कंफर्म बुकिंग वाले यात्रियों को दी जाएगी सुविधा

एयरइंडिया ने कहा है कि यात्रा के कंफर्म बुकिंग वाले यात्रियों को रिश्ड्यूलिंग और कैंसिलेशन चार्जेस पर एक बार छूट दी जाएगी।

हिजबुल्लाह ने इजरायल पर कर दी एयरस्ट्राइक

ईरान समर्थक आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने इजराइल पर रॉकेट के जरिए एयरस्ट्राइक कर दी है। हिजबुल्लाह ने लेबनान से उत्तरी इजरायल पर करीब 60 रॉकेट दागे हैं। अभी तक इस हमले में किसी के घायल होने या किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इससे पहले इजरायल ने की थी एयरस्ट्राइक

इजरायल ने लेबनान के चमा में 1 अगस्त को एयरस्ट्राइक की थी। इसमें सीरिया के 4 नागरिक मारे गए थे। साथ ही लेबनान के कई लोग घायल भी हुए थे। इजरायल ने 30 जुलाई को लेबनान की राजधानी बेरूत में एयरस्ट्राइक की थी। इस दौरान हिजबुल्लाह कै कमांडर मोहसिन मारा गया था।वह हिजबुल्लाह चीफ नजरअल्लाह का सबसे करीबी माना जाता था। वह इजरायल के गोलन हाइट्स पर हमला करने के लिए जिम्मेदार था। इसके कुछ ही देर के बाद हमास के चीफ इसमाइल हनिये को भी ढेर कर दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि हमास और हिजबुल्लाह के टॉप नेताओं की हत्या के बाद, जर्मन प्रमुख एयरलाइन लुफ्थांसा और इतालवी एयरलाइन आईटीए ने भी उड़ानें निलंबित कर दी हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा बाल-बाल बचे! जयपुर में Air India की लैंडिंग की पहली कोशिश फेल, दूसरी सफल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 28 जनवरी 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में एयर इंडिया के एक विमान की लैंडिंग फेल हो गई। इस विमान...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵