back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नार्ट्जे ने टी 20 क्रिकेट में पूरे किये 100 मैच

दक्षिण अफ्रीका और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नार्ट्जे ने टी 20 क्रिकेट में 100 मैच पूरे कर लिए। नार्ट्जे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।

नई दिल्ली,एजेंसी। दक्षिण अफ्रीका और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नार्ट्जे ने मंगलवार को टी 20 क्रिकेट में 100 मैच पूरे कर लिए। नार्ट्जे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। अपने 100वें टी20 मैच में नार्ट्जे ने चार ओवर में 35 रन दिए और कोई भी विकेट लेने में नाकाम रहे। उन्होंने बल्ले से भी पांच रन का योगदान दिया।

टी 20 क्रिकेट में 100 मैच पूरे किए

100 टी20 मैचों में नार्ट्जे ने 19.97 की औसत और 7.38 की इकॉनमी रेट से 134 विकेट लिए हैं। प्रारूप में उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 4/10 हैं।उन्होंने 31 टी-20 मैचों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है और 7.14 की इकॉनमी रेट और 19.52 की औसत से 38 विकेट लिए हैं। प्रोटियाज के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 4/10 है।अब तक के 33 आईपीएल मैचों में, उन्होंने 22.98 के औसत और 8.23 की इकॉनमी रेट से 45 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 3/33 हैं। दिल्ली के लिए उनका सबसे अच्छा सीजन 2020 में था, जिसमें उन्होंने 16 मैचों में 23.27 के औसत और 8.39 की इकॉनमी रेट से 22 विकेट लिए। वह टूर्नामेंट में चौथे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 4/10 हैं

उन्होंने एसए20, दक्षिण अफ्रीका की घरेलू फ्रेंचाइजी-आधारित टी20 लीग, में प्रिटोरिया कैपिटल्स का भी प्रतिनिधित्व किया है।उद्घाटन संस्करण में 11 मैचों में, उन्होंने 13.25 के औसत और 6.18 की इकॉनमी दर और 3/18 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े के साथ 20 विकेट लिए। वह इस वर्ष टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

7.38 की इकॉनमी रेट से 134 विकेट लिए

आईपीएल 2023 के बात करें तो दिल्ली की टीम अभी तक चार मैच खेली है और उसे चारों में हार का सामना करना पड़ा है। वह अंक तालिका में सबसे नीचे है।मैच की बात करें तो इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान डेविड वार्नर (51)और अक्षर पटेल (54) के अर्धशतकों की बदौलत 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए।जवाब में मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा (65) के अर्धशतक और ईशान किशन (31) और तिलक वर्मा (41) की बेहतरीन पारियों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 173 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...