back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विराट कोहली ने आरसीबी के प्रशंसकों को कहा शुक्रिया

बेंगलुरु, 27 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए कुछ वर्षों के अंतराल के बाद प्रशंसकों के स्टेडियम में आने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने उनके करियर में प्रशंसकों की भूमिका के बारे में बात की है। कोहली ने आरसीबी के प्रशंसकों को टीम की 12वीं मैन आर्मी बताया और कहा कि वह आईपीएल के इस सीजन में भी उनके अटूट समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं। फ्रेंचाइजी द्वारा संचालित पॉडकास्ट आरसीबी बोल्ड डायरीज पर विशेष रूप से बोलते हुए पूर्व कप्तान विराट कोहली ने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कोहली ने कहा, मैं बहुत उत्साहित हूं और मैं बहुत आभारी हूं। मैंने अपने करियर में स्टेडियमों में आने वाले प्रशंसकों के प्रभाव और योगदान को समझा है। क्योंकि उन्हें उनके चियर्स को देखकर बेहतर करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आगे कहा, यह मेरी लिए बेहद खास भावना है। मैं और अनुष्का ने इस बारे में बातचीत की। यह एक ऐसी भावना है, जिससे आपको महत्व का एहसास होता है और आपको इस तथ्य को स्वीकार करना चाहिए कि प्रशंसकों ने आपके करियर में इतनी बड़ी भूमिका निभाई है। पूर्व कप्तान ने कहा, क्योंकि, अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे 40,000-50,000 लोगों की चीख-पुकार सुनाई देती है। इसने मुझे एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया, जहां मुझे लगा कि कुछ भी संभव है, मैं कुछ भी कर सकता हूं। मेरे पीछे इतने सारे लोगों की ऊर्जा है। वे मुझ पर विश्वास करते हैं। उम्मीद है, जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा प्रशंसकों की संख्या अधिक बढ़ेगी। बीसीसीआई द्वारा निर्धारित कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार मुंबई, नवी मुंबई और पुणे के स्टेडियमों में 25 प्रतिशत प्रशंसकों की आने की अनुमति है। –आईएएनएस आरजे/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...