back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्टोक्स की उंगली की दूसरी सर्जरी हुई

लंदन, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के उंगली की दूसरी बार सर्जरी की गई है। स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए टीम के आईपीएल 2021 के पहले मैच में कैच करने के दौरान चोट लगी थी। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि स्टोक्स की मैदान पर वापसी कब होगी। वह इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले एशेज दौरे को मिस कर सकते हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को, उन्होंने लीड्स सर्जन डग कैंपबेल के हाथों एक दूसरा ऑपरेशन करवाया। टीम प्रबंधन ने कहा है कि स्टोक्स पर खुद को उपलब्ध कराने का कोई दबाव नहीं है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने स्टोक्स की दूसरी उंगली की सर्जरी के बारे में एक बयान जारी किया। ईसीबी ने कहा, स्टोक्स की सर्जरी हुई है और अब वह ईसीबी की मेडिकल टीम की देखरेख में अगले चार सप्ताह के लिए पुनर्वास की गहन अवधि से गुजरेंगे। स्टोक्स ने जुलाई के बाद से अबतक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। इससे पहले, स्टोक्स की कप्तान में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को वनडे में 3-0 से हराया था। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...