back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्टोक्स इंग्लैंड की 12 सदस्यीय एशेज टीम में शामिल, एंडरसन को दिया गया आराम

ब्रिसबेन, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। 8 दिसंबर से गाबा में शुरू होने वाले एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को शामिल किया गया है। इससे उन अटकलों पर विराम लग गया है कि उन्हें पहले टेस्ट के लिए आराम दिया जा सकता है क्योंकि वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। हालांकि, स्टोक्स को अभी भी इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जा सकते हैं क्योंकि कप्तान जो रूट टॉस पर अंतिम प्लेइंग इलेवन पर फैसला करेंगे। टेस्ट इतिहास में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को आराम दिया गया है। इंग्लैंड के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि एंडरसन खेलने के लिए फिट हैं और उन्हें कोई चोट नहीं है। बल्कि, 39 साल के खिलाड़ी को आराम देने का निर्णय उनके कार्यभार को कम करने के लिए लिया गया, क्योंकि एशेज एक लंबी सीरीज होने वाली है। 2019 एशेज के दौरान इंग्लैंड को शुरुआती टेस्ट में चोट के कारण एंडरसन के रूप में नुकसान उठाया था। इसके बाद, एंडरसन ने वापसी करते हुए इस साल भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी घरेलू टेस्ट खेले थे। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि इंग्लैंड 8 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा में शुरू होने वाले पहले एशेज टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। लेकिन, अंतिम प्लेइंग इलेवन की पुष्टि टॉस पर की जाएगी। पहले एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम: जो रूट (कप्तान), स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), हसीब हमीद, जैक लीच, डेविड मलान, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स और मार्क वुड। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...