back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीवीएल : अमित गुलिया बोले, हमें कालीकट हीरोज के खिलाफ बेतहर खेलना होगा

हैदराबाद, 20 फरवरी (आईएएनएस)। हैदराबाद ब्लैक हॉक्स सोमवार को यहां गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) में कालीकट हीरोज से भिड़ने पर सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगा। मैच से पहले बोलते हुए हैदराबाद ब्लैक हॉक्स के अमित गुलिया ने कहा, हमें कालीकट हीरोज के खिलाफ बेहतर खेल दिखाना होगा। अगर हम जीत जाते हैं, तो हम टूर्नामेंट में 9 अंक हासिल करेंगे और हम लीग स्टेज में पहले स्थान पर रहने की उम्मीद कर रहे हैं। हमने कोलकाता थंडरबोल्ट्स के खिलाफ अपने पिछले मैच के बाद से एक लंबा ब्रेक लिया है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए अच्छा अभ्यास कर रहे हैं कि हम अपनी लय न खोएं। ब्लैक हॉक्स के दिग्गजों में से एक रहे गुलिया ने इस सीजन में अपनी व्यक्तिगत सफलता के पीछे के कारणों के बारे में बताया, मैंने टूर्नामेंट के लिए अच्छी तैयारी की। मैंने प्रतियोगिता से पहले के दिनों में अपनी फिटनेस पर काम किया। चूंकि मैं टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हूं, मैंने अपनी टीम में युवाओं का समर्थन करने की जिम्मेदारी भी ली है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि युवा मैच के दौरान आत्मविश्वास के साथ खेले। इस बीच, पांच मैचों में दो जीत दर्ज करने वाली कालीकट हीरोज के पास भी सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका है। हैदराबाद ब्लैक हॉक्स के खिलाफ अपने मैच से पहले बोलते हुए कालीकट हीरोज के आरोन कौबी ने कहा, हम सिर्फ एक टीम के रूप में खेलने और अपने पिछले लीग मैच में जीत हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। टीम लीग में एक साथ मिलकर नहीं खेल पाई है। हमारे पास बहुत प्रतिभा है और एक बार जब हम एक साथ अच्छा खेलने का तरीका खोज लेंग, तो हम प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ टीम बन जाएंगे। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵