back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शानदार उद्घाटन समारोह के साथ लंका प्रीमियर लीग की शुरुआत

कोलंबो, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। लंका प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुई। रंग और उत्साह के बीच रविवार रात श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, खेल मंत्री नमल राजपक्षे और जनरल शैवेंद्र सिल्वा विशाल उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि रहे। पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता दिनेश प्रियंथा ने भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और टी20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट की शुरुआत की घोषणा की। समारोह के दौरान श्रीलंका में क्रिकेट के लिए जबरदस्त जुनून देखा गया क्योंकि विभिन्न कलाकारों ने लंका प्रीमियर लीग की शुरुआत में गीत एकवा जयगामु की धुन पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कोलंबो स्टार्स के कप्तान और श्रीलंकाई दिग्गज एंजेलो मैथ्यूज ने कहा, आप जानते हैं, सभी देशों में इस तरह का टूर्नामेंट होता है और इससे देश के क्रिकेट को फायदा होता है क्योंकि आप बहुत सारे युवा खिलाड़ी लाकर उन्हें मौका देते हैं। एलपीएल खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा मंच है और इससे श्रीलंका क्रिकेट को बहुत फायदा होने वाला है। लंका प्रीमियर लीग में खेलने वाली पांच टीमें होंगी, जिसमें गाले ग्लेडियेटर्स, जाफना किंग्स, दांबुला जायंट्स, कैंडी वारियर्स और कोलंबो स्टार्स टीमें शामिल हैं। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

ब्रज की रंगभरी होली 2026: लड्डू से लठमार तक, पढ़ें 9 दिन के जश्न का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ब्रजभूमि में होली सिर्फ एक दिन का पर्व नहीं, बल्कि राधा-कृष्ण की लीला, प्रेम और परंपरा का नौ दिनों तक चलने...
spot_img

Latest Stories

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵