back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केएल राहुल और मयंक भारतीय कैंप में हुए शामिल, सैनी आइसोलेशन से वापस लौटे

अहमदाबाद, 7 फरवरी (आईएएनएस)। उपकप्तान केएल राहुल और बल्लेबाज मयंक अग्रवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच से बाहर होने के बाद भारतीय कैंप में शामिल हो गए हैं। इस बीच, नवदीप सैनी (जो कोरोना संक्रमित होने के कारण आइसोलेशन में थे) भी टीम में वापस लौट आए हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को ट्विटर पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राहुल, मयंक और सैनी के प्रशिक्षण की तस्वीरें साझा की, क्योंकि भारत ने बुधवार को खेले जाने वाले दूसरे वनडे की तैयारी शुरू कर दी है। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, देखो यहां कौन हैं! तीनों खिलाड़ी टीम में वापस आ गए हैं और आज उन्होंने अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया। राहुल व्यक्तिगत कारणों से पहले वनडे से चूक गए थे। मयंक पहले वनडे मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं थे, क्योंकि वह भारतीय शिविर में कोविड-19 मामलों के बाद पिछले सप्ताह टीम में शामिल होने के बाद भी अपनी क्वोरंटीन अवधी पूरा कर रहे थे। इससे पहले शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर की तिकड़ी के साथ-साथ सहयोगी स्टाफ के चार सदस्य अहमदाबाद पहुंचने पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵