back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं कार्तिक : गावस्कर

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए फिनिशर का रोल अदा करने वाले दिनेश कार्तिक की महान सुनील गावस्कर ने प्रशंसा की है। पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर ने कार्तिक का समर्थन करते हुए कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज आईपीएल 2022 में अपने बल्लेबाजी कारनामों से मैच को पलटने में सक्षम रहे हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ भारतीय क्रिकेटर टी20 विश्व कप के दौरान राष्ट्रीय टीम के लिए भी ऐसा ही करेंगे। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेट लाइव पर कहा, बेशक, वह लखनऊ के खिलाफ मैच में आरसीबी के खिलाड़ी होंगे। लेकिन वह अपने प्रदर्शन से मैच को पलट रहे हैं। वह अपनी टीम के लिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टी20 विश्व कप के लिए वह भारतीय टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं। इसलिए मैं जो कह रहा हूं, उसकी उम्र को मत देखो, बस उनके खेल को देखों, जिसकी आप विश्व कप में नंबर 6 या 7 पर करने की उम्मीद कर सकते हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने दावा किया कि आरसीबी की फाफ डु प्लेसिस की सीनियर बल्लेबाजी तिकड़ी, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल अपनी आगामी प्रतियोगिता में एलएसजी के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करेंगे। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...