back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल : गुजरात ने लखनऊ को 145 रनों का दिया लक्ष्य, गिल ने लगाया शानदार अर्धशतक

पुणे, 10 मई (आईएएनएस)। शुभमन गिल (63 नाबाद) और राहुल तेवतिया (22 नाबाद) की शानदार बल्लेबाजी की वजह से यहां महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मंगलवार को खेले जा रहे आईपीएल 2022 के अहम मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 145 रनों का लक्ष्य दिया। गुजरात ने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 144 रन बनाए। टीम की ओर से गिल और डेविड मिलर ने 41 गेंदों में 52 रनों की सफल साझेदारी की। लखनऊ की ओर से आवेश खान ने दो विकेट चटकाए। मोहसिन खान और जेसन होल्डर ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी उतरी गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 35 रन बनाए। इस दौरान, रिद्धिमान साहा (5) को मोहसिन और मैथ्यू वेड (10) को आवेश ने पवेलियन भेजा। इसके बाद, सलामी बल्लेबाजी शुभमन गिल के साथ कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी की, जिससे 9 ओवर के बाद टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया। लेकिन 10वें ओवर में आवेश ने कप्तान हार्दिक (11) को डीकॉक के हाथों कैच आउट करा दिया। चौथे नंबर पर आए डेविड मिलर ने गिल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर 16वें ओवर में टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया। इस धीमी पिच पर बल्लेबाजों के लिए बल्लेबाजी करना काफी कठिन हो रहा था, जिसके बाद होल्डर की गेंद पर मिलर (26) कैच आउट हो गए। इसी के साथ उनके और गिल के बीच 41 गेंदों में 52 रनों की साझेदारी का अंत हो गया। इस बीच, गिल ने 42 गेंदों में आईपीएल का 14वां अर्धशतक पूरा किया। छठे नंबर पर आए राहुल तेवतिया ने गिल का साथ दिया। दोनों ने मिलकर कुछ महत्वपूर्ण रन बनाए, जिससे 18 ओवर के बाद टीम का चार विकेट के नुकसान पर पर 122 रन हो गया। 19वां ओवर फेंकने आए आवेश ने सिर्फ 6 रन दिए। 20वें ओवर में होल्डर ने 16 रन दिए, जिससे गुजरात ने चार विकेट खोकर 144 रन बनाए। गिल सात चौके की मदद से 49 गेंदों में 63 रन और तेवतिया चार चौके की मदद से 16 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद रहे। अब लखनऊ को प्लेऑफ में क्वोलीफाई करने के लिए 120 गेंदों में 145 रन बनाने होंगे। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi Metro: आज दिल्ली में लास्ट मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, जानिए क्यों किया गया ये फैसला और क्या है इसकी वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में आज क्रिकेट का रोमांच चरम पर होगा, जब Delhi Capitals और Gujarat Titans के बीच मुकाबला खेला जाएगा।...
spot_img

Latest Stories

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵