back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WPL 2026 का आज भव्य आगाज: हनी सिंह-जैकलीन लगाएंगे चार चांद, जानिए कब, कहां- कितने बजे शुरू होगी ओपनिंग सेरेमनी

आज 9 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगी रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी, इसके बाद मुंबई इंडियंस और RCB के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महिला क्रिकेट के फैंस के लिए आज का दिन खास होने वाला है। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का चौथा सीजन आज यानी 9 जनवरी से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का आगाज एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगा, जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।

कब और कहां होगी ओपनिंग सेरेमनी?

WPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी शुक्रवार, 9 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत शाम 6:30 बजे के आसपास होने की उम्मीद है, जबकि पहला मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव?

भारत में इस भव्य समारोह और मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैंस जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

बॉलीवुड सितारों से सजी रहेगी शाम

BCCI ने इस बार ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए बड़े सितारों को बुलाया है। मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह अपने हिट गानों से स्टेडियम में जोश भरेंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस शानदार डांस परफॉर्मेंस देंगी। मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू भी इस इवेंट में शिरकत करेंगी, जिससे कार्यक्रम की रौनक और बढ़ेगी। ओपनिंग सेरेमनी के बाद टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। फैंस को एक हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है।

टूर्नामेंट का फॉर्मेट और टीमें

WPL 2026 में कुल 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स यूपी वॉरियर्स इस सीजन में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार WPL 2026 के मैच दो शहरों में आयोजित होंगे। शुरुआती मुकाबले नवी मुंबई में खेले जाएंगे। लीग के अहम मैच, प्लेऑफ और फाइनल वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा। हर साल WPL की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। नए कप्तान, इंटरनेशनल स्टार खिलाड़ी और युवा भारतीय टैलेंट इस लीग को और भी खास बना रहे हैं। इस बार भी फैंस को रोमांचक मुकाबलों और यादगार परफॉर्मेंस की पूरी उम्मीद है। आज से शुरू हो रही WPL 2026 सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट के बढ़ते कद और सम्मान का जश्न है। ओपनिंग सेरेमनी में ग्लैमर और मैदान पर क्रिकेट का संगम फैंस को पूरा पैसा वसूल मनोरंजन देने वाला है।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्मृति मंधाना की RCB ने DC को हराकर WPL का दूसरा खिताब जीता, अनुष्का शर्मा ने शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) को छह विकेट से हराकर अपना दूसरा WPL...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵