back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्लेन मैक्सवेल का खुलासा, मोईन और जडेजा की गेंदबाजी देखकर विकेट लेने में मिली मदद

पुणे, 5 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने खुलासा किया कि चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनरों मोईन अली और रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में जिस तरह से गेंदबाजी की, उन्हें देखकर एमसीए की धीमी पिच पर गेंदबाजी करने में मदद मिली। बुधवार को 173/8 के बचाव में मैक्सवेल ने अंबाती रायडू और रॉबिन उथप्पा का 2/22 विकेट लेकर बैंगलोर को 13 रन से मैच जीताने में मदद की। मैच के बाद मैक्सवेल ने कहा, जिस तरह से मोईन और जडेजा ने पहली पारी में गेंदबाजी की, उससे पता चला कि कैसे धीमी पिच पर गेंदबाजी करनी है। मैं जितना हो सके विकेट टू विकेट गेंदबाजी करने पर ध्यान दे रहा था, क्योंकि गेंद पर पकड़ बनाना आसान हो रहा था, जिससे मुझे गेंदबाजी करने में मदद मिली। आईपीएल 2022 के इस सीजन में बैंगलोर की गेंदबाजी फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली टीम के लिए एक बड़ी ताकत रही है, जिससे उन्हें 20 ओवरों में चेन्नई को 160/8 पर रोकने में कामयाबी मिली। हर्षल पटेल ने 3/35 विकेट लिए, जबकि जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद और वानिन्दु हसरंगा ने एक-एक विकेट लिया। मैक्सवेल ने बताया, यह वाकई में एक अच्छा गेंदबाजी का प्रयास था। हमने महसूस किया कि हमारे स्पिनरों को पिच से मदद मिल रही है और फिर हमारे तेज गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने मैच खत्म करने के लिए बहुत अच्छा काम किया। बैंगलोर अब अंक तालिका में चौथे स्थान पर है, मैक्सवेल को उम्मीद है कि तीन मैचों की हार का सिलसिला तोड़ने के बाद टीम जीतना जारी रखेगी और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी। उन्होंने आगे बताया, हम इस टूर्नामेंट में मुश्किलों से गुजरे हैं, इसलिए उम्मीद है कि हम इस जीत को आगे बढ़ा सकते हैं। जीत की गति को रोकना मुश्किल है और हमें लगता है कि हमारे बल्लेबाज बेहतरीन खेलना शुरू कर रहे हैं। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...