back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईसीबी ने एशेज दौरे को सशर्त मंजूरी दी

लंदन, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस साल होने वाले एशेज दौरे को सशर्त मंजूरी दी है। इंग्लैंड के कई क्रिकेटरों ने ऑस्ट्रेलिया में कड़े क्वारंटीन नियम और 11 सप्ताह तक चलने वाले लंबे दौरे पर परिवार को साथ ले जाने की अनिश्चितता को देखते हुए चिंता व्यक्त की थी। कप्तान जोए रूट इन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने कड़े क्वारंटीन को लेकर आवाज उठाई थी। ईसीबी ने शनिवार को बयान में कहा, हाल के हफ्तों में हमने इंग्लैंड के पुरुष एशेज दौरे पर आगे बढ़ने में उत्कृष्ट प्रगति की है। आगे की प्रगति को सुविधाजनक बनाने और टीम का चयन करने की अनुमति देने के लिए, ईसीबी बोर्ड ने नौ अक्टूबर को बैठक की और दौरे को आगे बढ़ाने के लिए अपनी मंजूरी दे दी। यह निर्णय हमारे यात्रा करने से पहले कई महत्वपूर्ण शर्तों को पूरा करने के अधीन है। बयान में कहा, हम आने वाले दिनों में इन मामलों को सुलझाने में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जारी सहायता की आशा करते हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच आठ दिसंबर को ब्रिस्बेन में होना है। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵