back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shimla: BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस ने छीनी नौकरियां; कोरोना योद्धाओं के साथ किया धोखा

Himachal Pradesh: विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुक्खू सरकार पर गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर सैंकड़ों युवाओं की नौकरी छीनने का आरोप लगाया है।

शिमला, हि.स.। विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुक्खू सरकार पर गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर सैंकड़ों युवाओं की नौकरी छीनने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस शासन में गांधी जयंती के पुण्य दिवस पर 1850 नौकरियां छीन ली गई हैं।

पूर्व भाजपा सरकार में कोरोना से लड़ने के लिए युवक, युवतियों को भर्ती किया गया, जिन्होंने भयावह वायरस से लड़ते हुए रोगियों की सेवा की। जिन कोविड रोगियों को उनके परिवारजन भी हाथ नहीं लगाते थे, उनकी सेवा करते हुए अपने जीवन को खतरे में डाला। ऐसे कोविड वॉरियर्स को नौकरी से निकालने का निंदनीय कार्य कांग्रेस सरकार ने किया है।

कांग्रेस पार्टी ने झूठी गारंटियां दी

उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 1850 युवकों को नौकरी से निकालने की कड़े शब्दों में भत्र्सना करती है और प्रदेश की सरकार से यह कहना चाहती है कि इन सभी को अविलंब नौकरी पर लें और एक लाख बेरोजगारों को इसी साल के अंतर्गत सरकारी नौकरी उपलब्ध करवाए।

बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता प्राप्ति के लिए बेरोजगार युवकों को झूठी गारंटियां दी और घर-घर में जाकर घोषणा की कि कांग्रेस की सरकार बनते ही एक लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देंगे और उसकी व्याख्या की, कि हिमाचल प्रदेश में 67 हजार पद खाली हैं और 33 हजार पद हम नए सृजित करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने दावा किया था कि एक लाख बेरोजगारों को पहली कैबिनेट में सरकारी नौकरी देंगे। यह गारंटी वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, वर्तमान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व सभी कांग्रेस के नेताओं ने घर-घर जाकर दी। लेकिन सरकार अपना वायदा पूरा करने में विफल रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। Nitish Kumar सरकार ने नया नियम लागू करने का...
spot_img

Latest Stories

AI Courses: इन AI कोर्सेस को कर लें, करियर की चिंता से हो जाएंगे दूर, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ती तकनीक...

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵