back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केरल में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा- युवा शक्ति भारत के विकास को आगे ले जाने वाली ताकत

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भर समाज बनाना है। केंद्र की भाजपा सरकार युवाओं के हितों को दिमाग में रखकर काम कर रही है। उन्होंने कहा, 'हम सुधार लेकर आए और युवा नतीजे लेकर

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अब तो हर कोई कह रहा है कि 21वीं सदी भारत की है। भारत के पास युवा शक्ति का खजाना है। पीएम मोदी ने कहा भाजपा और देश के युवाओं की सोच समान है। हम सुधार लेकर आए और युवा नतीजे लेकर। उन्होंने कल (सोमवार) यहां ‘युवम् 2023’ सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए अपने संबोधन में यह महत्वपूर्ण बात कही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, युवा शक्ति भारत की विकास यात्रा को आगे ले जाने वाली ताकत है, क्योंकि युवाओं ने देश को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भर समाज बनाना

मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भर समाज बनाना है। केंद्र की भाजपा सरकार युवाओं के हितों को दिमाग में रखकर काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘हम सुधार लेकर आए और युवा नतीजे लेकर। विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें जहां भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती थीं, वहीं भाजपा सरकार युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रही है। उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भर समाज बनाना है।

भाजपा सरकार युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रही है

पीएम मोदी ने कहा, कुछ हफ़्ते पहले, मैं केरल के एक 99 वर्षीय युवा –वीपी अप्पुकुट्टा पोडुवल से मिला। भाजपा सरकार ने उन्हें पद्म पुरस्कार देकर अपना गौरव बढ़ाया। इसी तरह, कलारिपयट्टू गुरु एसआरडी प्रसाद हों, इतिहासकार आई इस्साक हों या पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने वाले किसान चेरुवयल रमन हों – हमें केरल की हर प्रतिभा से सीखने को मिलता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान राजनीतिक सौहार्द की खास तस्वीर देखने को मिली। नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...