back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ED डायरेक्टर संजय मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार पहुंची SC, 31 जुलाई तक पद से हटाने का है आदेश

ED Director Tenure Extension: अदालत से केंद्र सरकार द्वारा ईडी डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल 15 अक्टूबर तक बढ़ाने को कहा गया है। इस मामले पर गुरूवार को तीन बजे सुनवाई होगी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। केंद्र सरकार ने बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय से उस फैसले में संशोधन का अनुरोध किया, जिसमें कहा गया था कि ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा 31 जुलाई तक ही पद पर रह सकते हैं। अदालत से केंद्र सरकार द्वारा ईडी डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल 15 अक्टूबर तक बढ़ाने को कहा गया है। जस्टिस बी आर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले पर कहा कि वो मामले में गुरुवार को दोपहर 3.30 बजे अगली सुनवाई करेंगे।

केंद्र सरकार की क्या है दलील?

केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिका में दलील दी है कि ऐसे महत्वपूर्ण मोड़ पर एक ऐसे व्यक्ति का होना जरूरी है जो देश भर में मनी लॉन्ड्रिंग जांच, जांच एजेंसी की प्रक्रियाओं तथा संचालन और गतिविधियों की जटिलताओं से अच्छी तरह से परिचित हो।

कोर्ट ने दिया था फैसला

केंद्र सरकार ने आगे कहा कि ईडी यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है कि मूल्यांकन टीम को आवश्यक रिपोर्ट, आंकड़े, सूचना आदि के साथ तुरंत और सक्षम रूप से सहायता दी जा सके। बता दें कि हाल ही में अदालत ने ईडी के चीफ संजय कुमार मिश्रा के तीसरे सेवा विस्तार को अवैध बताया था और 31 जुलाई को उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून ने उनके लिए कई खास अधिकार (Women Rights During Arrest) तय किए हैं, ताकि उनकी...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵