back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पिछले 24 घंटे में बंगाल में काेरोना से नही हुई किसी की मौत

कोलकाता, 01 मार्च (हि.स.)। महानगर सहित पूरे राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से किसी के मौत होने की खबर नहीं है, यह शुभ संकेत है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एक बयान में बताया है कि सोमवार को राज्य में कुल 16,014 लोगों के सैंपल जांच गए हैं, जिनमें से महज 198 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही अब राज्य में कोरोना मामलों की संख्या 5,75,316 हो गई है। हालांकि इनमें से अब तक 5,61,755 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 212 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। राहत की खबर है कि रविवार से लेकर सोमवार शाम तक कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। राज्य में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 10,268 हो चुकी है। 24 घंटे के दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या में 14 की कमी आई है, अब राज्यभर के विभिन्न अस्पतालों में संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 3,293 हो गई है। रिकवरी रेट में एक फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है और चार दिन बाद आखिरकार यह बढ़कर 97.64 फ़ीसदी पर पहुंच गई है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज तक कुल 85,79,292 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

The Bengal Files Day 3: फिल्‍म ‘द बंगाल फाइल्स’ का प्रदर्शन फीका, जानें तीसरे दिन की कमाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के स्‍टार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी की लीड रोल वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵