back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पांच मार्च को सैफई किसानों से कृषि बिल को लेकर मिलने आएंगे भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकैत

औरैया, 01 मार्च (हि.स.)। सोमवार को सेहुद मंदिर के समीप भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक हुई, जिसमें सरकार की कृषि नीति का विरोध किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष उमाशंकर राजपूत ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत 5 मार्च को सैफई आयेगे, जहां वे सभी किसानों को जागरूक करेंगे और बताएंगे कि जिस तरह से इस सरकार ने तीन कृषि बिल पास किए हैं तीनों बिल किसानों के खिलाफ हैं। जो यह अन्याय पूर्ण हैं जिस तरह ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई और देश को गुलाम बनाया था। उसी तरह से यह सरकार देश के अंबानी और अडानी को देश गिरवी रखकर पुनः किसानों के खिलाफ इसी तरह से षड्यंत्र रच रही है, जोकि हम भारतीयों के किसानों के लिए अन्याय पूर्ण एक कदम है इसके लिए हम सभी को इसके लिए सचेत रहना होगा, जिससे कि हम पुनः गुलामों की जंजीरों से अपने आप को आजाद महसूस कर सकें। क्योंकि देश का किसान ही हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाता है जिससे कि हमारे देश की जीडीपी आगे बढ़ती है। जब इस प्रकार से बिल पास किए जाएंगे तो हमारे देश के 70 प्रतिशत किसान इन उद्योगपतियों और बड़े कारोबारियों के गुलाम होंगे और हम भारतीय किसानों को उनके अनुसार काम करना होगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता सैफई में आकर सभी किसानों को इसको लेकर जागरूक करेंगे। इस मौके पर सोबरन सिंह राजपूत, नरेश राजपूत, चिरंजीलाल, अर्जुन यादव, मुकुट सिंह पाल आदि पदाधिकारी शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार / सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Raj Kapoor Birthday: इस रूप में की करियर की शुरुआत, फिर यूं बने हिंदी सिनेमा के शोमैन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 दिसंबर, 1924 को जन्मे राज कपूर ने भारतीय सिनेमा को वह विरासत दी, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। अभिनेता, निर्माता...
spot_img

Latest Stories

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵