back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Auraiya: CM योगी ने 145 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, कहा- देश की तरक्की के लिए आधी आबादी का सशक्त होना जरुरी

Auraiya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ककोर स्थित तिरंगा मैदान पहुंचे। यहां पर उन्होंने पहुंचकर 688 करोड़ रुपये की 145 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

औरैया, हि.स.। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ककोर स्थित तिरंगा मैदान पहुंचे। यहां पर उन्होंने पहुंचकर 688 करोड़ रुपये की 145 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने नारी शक्ति एवं नारी वंदन कार्यक्रम के तहत महिलाओं को संबोधित भी किया।

लाभार्थियों को आवास की चाबी उपलब्ध कराई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नारी शक्ति एवं नारी बंदन कार्यक्रम के तहत ककोर स्थित तिरंगा मैदान में पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने एक छोटी सी बच्ची को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। उसे उपहार भी भेंट किया। उन्होंने नारी शक्ति नारी वंदन कार्यक्रम के तहत युवतियों को लैपटॉप एवं टैबलेट का वितरण भी किया। इसके उपरांत उन्होंने पात्र लाभार्थियों को चेकों का वितरण करने के साथ ही कुछ लोगों को आवास की चाबी भी उपलब्ध कराई।

‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’

इसके उपरांत उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे बुजुर्गों ने नारी को शक्ति के रूप में रखा था। इसका प्रमुख उद्देश्य है कि आधी आबादी जब तक सशक्त नहीं होगी तब तक हमारा देश तरक्की नहीं कर सकेगा। जब तक महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाएगा तब तक देश आगे नहीं बढ़ सकता है। ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ अभियान तभी सफल हो सकता है जब बेटियां पढ़ेगी और आगे बढ़ेंगी।

वृद्धा, विधवा एवं विकलांग पेंशन को भी बढ़ाए जाने की घोषणा की

इस दौरान उन्होंने 688 करोड़ की 145 परियोजनाओं का मंच के माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने संबोधन में वृद्धा, विधवा एवं विकलांग पेंशन को भी बढ़ाए जाने की घोषणा की। इस मौके पर महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...