back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वसहायता समूहों को टमाटर सॉस निर्माण का दिया गया प्रशिक्षण

अनूपपुर, 26 फरवरी (हि.स.)। कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर की पहल पर आत्मा परियोजना के सहयोग से दक्षता विकास के अन्तर्गत महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुक्रवार को टमाटर सॉस निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। समूहों को आत्मनिर्भर मप्र एवं आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत घरेलू स्तर पर टमाटर से टमाटर सॉस बनाने की विधि से लेकर पैकिंग प्रक्रिया तक की विधि सिखाई गई। प्रशिक्षण ग्राम धरमदास एवं अमगवां में दिया गया। कृषि वैज्ञानिक एवं खाद्य प्रसंस्करण विशेषज्ञ ने स्वसहायता समूहों को सॉस निर्माण की बारीकियों से परिचित कराया। प्रशिक्षण में दुर्गा स्व-सहायता समूह, लक्ष्मी स्व-सहायता समूह, शीतल स्व-सहायता समूह ग्राम धरमदास, देशराज स्व-सहायता समूह, संतोषी स्व-समूह, चमेली स्व-सहायता समूह ग्राम गिरारी, जमुना स्व-सहायता समूह, प्रिंयंका स्व-सहायता समूह, मैहर स्व-सहायता समूह ग्राम अमगवां ने भाग लिया। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵