back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मध्य रेल : सोलापुर-पुणे इंटरसिटी विशेष ट्रेन सप्ताह में पांच दिन

मुंबई, 26 फरवरी, (हि. स.)। मध्य रेल ने सोलापुर और पुणे के बीच इंटरसिटी विशेष ट्रेन को सप्ताह में पांच दिन चलाने का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों में केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति दी गई है। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 01158 इंटरसिटी विशेष दिनांक 01.3.2021 से अगले आदेश मिलने तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को सोलापुर से 06.30 बजे रवाना होगी और उसी दिन 10.30 बजे पुणे पहुंचेगी। इसी प्रकार 01157 इंटरसिटी विशेष दिनांक 01.3.2021 पुणे से अगले आदेश मिलने तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को 18.10 बजे रवाना होगी और उसी दिन 22.00 बजे सोलापुर पहुंचेगी। इन ट्रेनों को कुर्दुवाड़ी और दौंड स्टेशनों पर हॉल्ट दिया गया है। इन ट्रेनों में 1 एसी-चेयर कार और 13 द्वितीय श्रेणी सीटिंग की संरचना की गई है। पूरी तरह से आरक्षित विशेष गाड़ी संख्या 01158 /01157 की बुकिंग सामान्य किराए पर सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर दिनांक 27.02.2021 से आरंभ होगी। इन विशेष ट्रेनों के हॉल्ट व समय की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Basant Panchami Special: क्यों पहनते हैं पीला रंग? सरस्वती पूजा में इसका जानें महत्व

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बसंत पंचमी का त्योहार हर साल ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होकर मनाया जाता है। इस...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵