back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फ्लाईओवर के नीचे नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

मीरजापुर, 26 फरवरी (हि.स.)। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर अहरौरा नगर क्षेत्र के पट्टीकला इलाके में स्थित फ्लाईओवर के नीचे हाई चैनल से निकली नहर में शुक्रवार को एक युवक का शव तैरता मिला। राहगीरो से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। मृतक के शरीर पर नीले रंग का स्पोर्ट्स जैकेट और नीले रंग का स्पार्की का जिन्स पैंट मौजूद है। हाथों में पैथोलॉजिकल दस्ताना के अलावा पैरों में काला जूता और हाथ की कलाई मे काले रंग के गण्डे का ब्रेसलेट भी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को फ्लाईओवर से नहर में फेंक दिया गया है। हालांकि बरामद शव के गले पर कटे का निशान और मुंह से निकला खून का धब्बा स्पष्ट दिखाई दे रहा था। अहरौरा थाना क्षेत्र के चौकी प्रभारी नगर कुंवर मनोज सिंह ने बताया कि शव तीन-चार दिन पुरानी लग रहा है। अज्ञात शव होने के चलते पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे तीन दिनों के लिए चुनार स्थित मोर्चरी में भेज दिया। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम होने पर मौत की वजह की जानकारी हो सकेगी। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

बेंगलुरु फ्लाईओवर उद्घाटन विवाद पर बोले नितिन गडकरी, “केंद्र ने दो पत्र भेजे, हर प्रोटोकॉल का किया पालन”

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बेंगलुरु में फ्लाईओवर उद्घाटन को लेकर उठे विवाद पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया है कि...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...