back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसान सम्मेलन कहें या कांग्रेस की रैली : एक तीर से कई निशाने साधेंगे राजस्थान के ‘जादूगर’

बीकानेर, 26 फरवरी (हि.स.)। राजस्थान के बीकानेर और चूरू जिले की सीमा पर बसे गांव धनेरु में शनिवार को आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन से कांग्रेस एक तीर से कई निशाने साधने के मूड में है। किसान सम्मेलन के माध्यम से ही सही इसे सुजानगढ़ (चूरू) विधानसभा उपचुनाव रैली भी कहा जा सकता है। कांग्रेस की रणनीति यही है कि वह इस सीट को साधना चाहती है तो दूसरी ओर किसान सम्मेलन का नाम देकर उनके साथ खड़े होने का संदेश देना चाहती है। साथ ही नाम न छापने की शर्त पर कुछ कांग्रेस नेता कहते भी है कि इसी सम्मेलन के माध्यम से राजस्थान के ‘जादूगर’ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सचिन पायलट के गत दिनों हुए शक्ति प्रदर्शन का जवाब भी देना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि यह सम्मेलन कहने को बीकानेर में आयोजित हो रहा है लेकिन इसकी सीमा चूरू के सूजानगढ़ विधानसभा से सटी हुई है। सूजानगढ़ में ही विधानसभा के उपचुनाव होने वाले हैं, जहां से कांग्रेस के भंवरलाल मेघवाल विधायक थे। यह भी कहा जा सकता है कि सभा तो बीकानेर के धनेरू में हो रही है लेकिन सभा में आने वाले वाहनों की पार्किंग सूजानगढ़ में की जा सकती है। तीन जिलों के किसानों को संदेश- किसान सम्मेलन के माध्यम से कांग्रेस बीकानेर के अलावा नागौर और चूरू के किसानों को भी संदेश देना चाहती है। सभा स्थल से नागौर का लालगढ़ जहां पचास किलोमीटर की दूरी पर है, वहीं बीकानेर का श्रीडूंगरगढ़ भी इतनी ही दूरी पर है। इसके अलावा नोखा 95 किलोमीटर और जसरासर 55 किलोमीटर की दूरी पर है। इन सभी स्थानों से किसानों को सभा स्थल पर ले जाने की तैयारियां हो रही है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵