back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोपाली को समलैंगिक बताकर घिरे विवेक अग्निहोत्री

भोपाल, 25 मार्च (आईएएनएस)। द कश्मीर फाइल्स फिल्म बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री इन दिनों चर्चा में है, इसी बीच उनका एक बयान भी सुर्खियों में आया है, जिसमें उन्होंने भोपाली को कथित तौर पर समलैंगिक बताया। इस बयान पर अग्निहोत्री घिर गए हैं और कांग्रेसी उन पर हमला कर रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री शुक्रवार को भोपाल आए हुए हैं और अनेक कार्य में हिस्सा लेने वाले हैं। इस दौरान उनका भोपाल की सोशल मीडिया पर एक चैनल को दिए गए साक्षात्कार का एक हिस्सा खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे भोपाली का अर्थ समलैंगिक होना बता रहे हैं। अग्निहोत्री के चैनल को दिए गए साक्षात्कार का एक हिस्सा कांग्रेस के कई नेताओं ने टैग किया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि, विवेक अग्निहोत्री यह आपका निजी अनुभव हो सकता है, यह आम भोपाल निवासी का नहीं है। मैं भी भोपाल और भोपालियों के संपर्क में 77 से हूं, लेकिन मेरा तो यह अनुभव कभी नहीं रहा। आप कहीं भी रहे संगत का असर तो होता ही है। इसी तरह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता केके मिश्रा ने भी अग्निहोत्री पर हमला किया है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अग्निहोत्री की वृक्षारोपण करते हुए तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, शिवराज सिंह चौहान बतौर मुख्यमंत्री आप हमारे गौरव हैं, आप भी अपने स्वयं को भोपाली कहते हैं भोपालियों को लेकर आपके साथ पौधा लगा रहे विवेक अग्निहोत्री के विवेक ने हमें लज्जित कर दिया है, आप मुस्कुरा रहे हैं। विश्वास सारंग और रामेश्वर शर्मा यूक्रेन में फंसे हुए हैं क्या? प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा भी शिवराज सिंह चौहान और अग्निहोत्री की एक तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखते हैं जो व्यक्ति मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों का खुलेआम मजाक उड़ा रहा है, भोपाल की पहचान होमोसेक्सुअल बता रहा है उसका प्रदेश का मुखिया शाल ओढ़ाकर गुलदस्ता देकर सम्मान कर रहे हैं, शायद यह भी उनकी राय से सहमत होंगे। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵