back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अबू धाबी टी-10 लीग में एक साथ खेलते नजर आएंगे हरभजन और श्रीसंत, जानिए कब शुरू हो रहा मुकाबला

अगले महीने अबू धाबी टी-10 लीग का आगाज होने वाला है। जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ी और वर्तमान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अबू धाबी टी-10 लीग का 9वां संस्करण 18 नवंबर से शुरू होने जा रहा है, जो 30 नवंबर तक चलेगा। इस बार सभी मैच जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। लीग में क्रिकेट की दुनिया के कई बड़े नाम जैसे हरभजन सिंह, श्रीसंत, पीयूष चावला, कायरन पोलार्ड और आंद्रे रसल हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट में दिग्गज खिलाड़ी और वर्तमान स्टार्स का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।

लीग में शामिल होंगे कई पूर्व और मौजूदा दिग्गज खिलाड़ी

अबू धाबी टी-10 लीग में इस साल क्रिकेट जगत के कई पूर्व और वर्तमान स्टार खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें अजमान टाइटन्स, एस्पिन स्टैलियन्स, डेक्कन ग्लेडियेटर्स, दिल्ली बुल्स, नॉर्दन वॉरियर्स, क्वेटा क्वालरी, रॉयल चैंप्स और विस्टा राइडर्स शामिल हैं। दिग्गज ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड दिल्ली बुल्स की टीम में खेलते हुए नजर आएंगे, जबकि आंद्रे रसल डेक्कन ग्लेडियेटर्स के लिए मैदान पर उतरेंगे। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह एस्पिन स्टैलियन्स के साथ खेलेंगे और वर्ल्ड कप विजेता पीयूष चावला अजमान टाइटन्स का हिस्सा बने हैं।

10-10 ओवर के होते हैं मुकाबले

अबू धाबी टी-10 लीग में हर मैच 10-10 ओवर का होता है, जो दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा करता है। इस टूर्नामेंट में कई मशहूर क्रिकेटर्स की मौजूदगी के कारण मुकाबले और भी रोमांचक हो जाते हैं। पिछले सीजन में डेक्कन ग्लेडिएटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में मॉरिसविले सैम्प आर्मी को हराकर तीसरी बार अबू धाबी टी-10 का खिताब जीता था।

2017 में शुरू हुई अबू धाबी टी-10 लीग

अबू धाबी टी-10 लीग की शुरुआत दिसंबर 2017 में हुई थी और इसे टी-10 क्रिकेट का सबसे तेज और छोटा प्रारूप माना जाता है। इस लीग में हर टीम को 10 ओवर खेलने होते हैं, जिससे मैच लगभग 90 मिनट में खत्म हो जाता है। यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाता है और अमीरात क्रिकेट बोर्ड द्वारा स्वीकृत है, जबकि टी10 स्पोर्ट्स मैनेजमेंट इसे संचालित करता है। डेक्कन ग्लेडिएटर्स ने 2024 में तीसरी बार इस लीग का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया, जिससे वे टी-10 लीग को तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गए।

Advertisementspot_img

Also Read:

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करने के बाद पूरे भारत में खुशियां मनाई जा रही...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...