back to top
39.7 C
New Delhi
Thursday, June 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

I-PAC केस में बड़ा दावा: ED बोली-रेड के वक्त ममता बनर्जी ने छीने सबूत, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

ED ने दावा किया है कि कोलकाता में I-PAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जांच में दखल दिया और अहम सबूत अपने साथ ले गईं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार (10 जनवरी 2026) को I-PAC मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ईडी ने अपनी याचिका में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जांच में दखल देने का आरोप लगाया है। ईडी का दावा है कि कोलकाता में I-PAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मौके पर पहुंचकर ईडी अधिकारियों से अहम फाइलें, हार्ड डिस्क और मोबाइल फोन छीन लिए। एजेंसी का कहना है कि इस कार्रवाई से जांच प्रक्रिया बाधित हुई।

I-PAC केस: ED पहले कोलकाता HC पहुंची, अब SC में भी याचिका

I-PAC मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार (9 जनवरी 2026) को पहले कोलकाता हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर बुधवार (14 जनवरी 2026) को सुनवाई होनी है। ईडी ने अदालत को बताया कि जांच में जानबूझकर रुकावट डाली गई, जिससे एजेंसी का काम प्रभावित हुआ। अपनी याचिका में ईडी ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही एजेंसी ने अदालत से इस संबंध में केस दर्ज करने की अनुमति भी मांगी है।

ED से टकराव के बीच ममता सरकार ने SC में दाखिल की कैविएट

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के साथ जारी खींचतान के बीच पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने शनिवार (10 जनवरी 2026) को सुप्रीम कोर्ट में कैविएट एप्लीकेशन दाखिल कर दी है। कैविएट के जरिए राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि इस मामले में किसी भी याचिका या अपील पर राज्य का पक्ष सुने बिना कोई आदेश न दिया जाए। सरकार का कहना है कि उसका यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए है कि किसी भी एकतरफा फैसले से पहले सभी संबंधित पक्षों को सुनवाई का पूरा मौका मिले।

क्या है ED और ममता सरकार के बीच पूरा विवाद?

दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार (8 जनवरी 2026) को कोयला घोटाला मामले में राजनीतिक कंसलटेंसी फर्म I-PAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के आवास और ऑफिस पर छापेमारी की थी। ईडी की कार्रवाई के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहले प्रतीक जैन के घर और फिर उनके ऑफिस पहुंचीं। आरोप है कि इस दौरान कुछ अहम फाइलें और इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज निकालकर मुख्यमंत्री की गाड़ी में रखवाए गए, जिसे लेकर अब मामला तूल पकड़ चुका है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल में हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान, बोलीं- ‘जो पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वो स्वतंत्र हैं’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को मिली बड़ी हार के बाद मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख Mamata Banerjee पहली...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Beauty Tips: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

आजकल हर कोई साफ, चमकदार और स्वस्थ त्वचा चाहता...

Baby Name: इशिका नाम का मतलब – Isika Name Meaning

Baby Name: Isika Name Meaning – इशिका नाम का...

Vaani Kapoor: खूबसूरती, स्टाइल और Bollywood में बढ़ता स्टारडम

Bollywood की ग्लैमरस और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में शामिल Vaani...

Tamannaah Bhatia ने अपने बोल्ड लुक से बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तमन्ना भाटिया Tamannaah Bhatia एक्ट्रेस...

Maruti Fronx Flex Fuel: पेट्रोल नहीं, Ethanol पर दौड़ेगी नई Fronx! 4 जून को मारुति करने जा रही बड़ा खुलासा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता...

Government Data Leak: सरकारी पोर्टल से डेटा लीक हो जाए तो क्या हैं आपके अधिकार? जानिए क्या कहता है कानून

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सीबीएसई के लाखों छात्रों के लिए...

चारधाम यात्रा हुई महंगी, पेट्रोल-डीजल के साथ होटल और टैक्सी किराए ने बढ़ाया श्रद्धालुओं का खर्च

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा...

लोन लेने से पहले EMI के ये नियम जरूर जान लें, छोटी गलती बढ़ा सकती है आर्थिक बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में घर, कार,...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵