back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत में मानवाधिकारों के हनन पर नजर रखे हुए है अमेरिका : ब्लिंकन

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका भारत में मानवाधिकारों के हनन की घटनाओं में वृद्धि पर नजर रखे हुए है। टीआरटी वल्र्ड की रिपोर्ट ये बात कही गई है। हम इन साझा मूल्यों (मानवाधिकारों के) पर भारत के साथ नियमित रूप से बात करते हैं और हम भारत में हाल में घटी उन घटनाओं पर नजर रखे हुए हैं, जिसमें सरकार, पुलिस और जेल अधिकारियों द्वारा मानवाधिकारों का हनन शामिल है, ब्लिंकन ने सोमवार को अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन, भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में ये बात कही। हालांकि ब्लिंकन ने विस्तार से नहीं बताया कि वो किन घटनाओं का जिक्र कर रहे हैं। प्रेस ब्रीफिंग में ब्लिंकन के बाद बोलने वाले राजनाथ सिंह और जयशंकर ने मानवाधिकार के मुद्दे पर ब्लिंकन के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की। ब्लिंकन की टिप्पणी से कुछ दिन पहले ही अमेरिकी प्रतिनिधि इल्हान उमर ने मानवाधिकार के मुद्दों पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की आलोचना करने से अमेरिका के बचने पर सवाल उठाए थे। मोदी को भारत की मुस्लिम आबादी के साथ क्या करने की जरूरत है? अगर कुछ नहीं किया गया तो क्या हम शांति में भारत को भागीदार मानना बंद कर देंगे? राष्ट्रपति जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी से ताल्लुक रखने वाले उमर ने पिछले हफ्ते ये बात कही थी। –आईएएनएस एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵